नक्सलवाद का खात्मा है संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

पकरी गांव स्थित एसएसबी कैंप में छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अपर महानिदेशक ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान की सराहना करते हुए जवानों का हौसला बढ़ाया. खैरा : जमुई जिले से नक्सलवाद समस्या को समाप्त करना ही सशस्त्र सीमा बल की पहली सोच है. भारत सरकार ने इस क्षेत्र के पकरी गांव […]
विज्ञापन
पकरी गांव स्थित एसएसबी कैंप में छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अपर महानिदेशक ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान की सराहना करते हुए जवानों का हौसला बढ़ाया.
खैरा : जमुई जिले से नक्सलवाद समस्या को समाप्त करना ही सशस्त्र सीमा बल की पहली सोच है. भारत सरकार ने इस क्षेत्र के पकरी गांव मे एसएसबी कैंप को स्थापित किया है. एसएसबी जिला प्रशासन को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में लगातार सहयोग करते रही है.
उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के पकरी गांव स्थित एसएसबी कैंप में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अपर महानिदेशक एस एस देशवाल उर्फ सुरजीत सिंह ने कहा . उन्होंने बताया कि छठी वाहिनी के अधिकारीगण और जवानों के लिए यह गर्व का विषय है. 29 जनवरी को बी लेवल ऑपरेशन में अपनी बहादुर और हिम्मत से देश के लिए खतरा बने नक्सली शीर्ष नेता चिराग दा को मार गिराया. इसके लिए आपकी भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं. मौके पर पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि इस अभियान में शामिल जवानों को अलंकृत किया गया है.
नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. इस अभियान में और तेजी लायी जायेगी. जिससे नक्सलियों का सफाया किया जा सके. इसके पूर्व महानिदेशक ने कंपनी कमांडेंट एवं जवानों के साथ मिटिंग कर नक्सलियों के खिलाफ अभियान को ले दिशा निर्देश भी दिया.
मौके पर एसएसबी दिल्ली के महानिरीक्षक दीपक कुमार, सीमांत मुख्यालय पटना के एके सिंह, क्षेत्रीय मुख्यालय मुजफ्फरपुर के उप महानिरीक्षक संजय कुमार, कंपनी कमांडेंट एमएस यादव, आरके राजेश्वरी, डा हल्थर सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










