तंबाकू निषेध का जिले में पालन नहीं

Published at :05 Feb 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
तंबाकू निषेध का जिले में पालन नहीं

लखीसराय : सरकारी स्तर पर भले ही जिला को तंबाकू निषेध बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर नजर आता है. इसे लेकर कारगर व्यवस्था नजर नहीं आ रही है. तंबाकू व उससे उत्पादित सामग्री पर रोक के नियमों का पालन नहीं हो रहा है. तंबाकू से निर्मित वस्तु गुटखा, […]

विज्ञापन

लखीसराय : सरकारी स्तर पर भले ही जिला को तंबाकू निषेध बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर नजर आता है. इसे लेकर कारगर व्यवस्था नजर नहीं आ रही है. तंबाकू व उससे उत्पादित सामग्री पर रोक के नियमों का पालन नहीं हो रहा है. तंबाकू से निर्मित वस्तु गुटखा, सुगंधित पान मसाला की बिक्री बेधड़क जारी है. बाजार व सड़कों सहित अन्य सार्वजनिक स्थल पर इसका उपयोग व बिक्री जारी है.

जिला मुख्यालय के पास भी इसी तरह की स्थिति है. विद्यालयों के सौ मीटर दायरे में तंबाकू व उससे निर्मित वस्तुओं पर रोक है. हाल यह है कि विद्यालय व कॉलेज के गेट के पास दुकानों में ये उत्पाद खुले आम बेचे जा रहे हैं. लोग इसका उपयोग भी धड़ल्ले से करते हैं. वहीं खुले आम देखा जा सकता है कि शिक्षक विद्यालय में तंबाकू उत्पाद का सेवन करते हैं. इस संबंध में एसडीओ अंजनी कुमार ने बताया कि इस पर पूर्ण रोकथाम तभी संभव होगा, जब जनता जागरूक होगी. उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादित वस्तुओं की खरीद बिक्री पर सरकारी रोक का पालन कराया जायेगा. इसकी रोक थाम के लिए छापेमारी अभियान बराबर चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन