हत्या के आरोपी की छानबीन को बंगाल पुलिस पहुंची झाझा

Published at :04 Feb 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपी की छानबीन को बंगाल पुलिस पहुंची झाझा

झाझा : बीते 25 जनवरी 2016 को पश्चिम बंगाल के बर्दमान जिला अंतर्गत जमुना थाना में लव जेहाद में हुई हत्या मामला को लेकर पश्चिम बंगाल की पुलिस बुधवार को झाझा आकर छानबीन किया. मौके पर बंगाल पुलिस के राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपर्युक्त क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की का […]

विज्ञापन

झाझा : बीते 25 जनवरी 2016 को पश्चिम बंगाल के बर्दमान जिला अंतर्गत जमुना थाना में लव जेहाद में हुई हत्या मामला को लेकर पश्चिम बंगाल की पुलिस बुधवार को झाझा आकर छानबीन किया. मौके पर बंगाल पुलिस के राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपर्युक्त क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर हत्या किया गया है.पुलिस उक्त लड़की का शव बरामद किया कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है़

आरोपी का तार जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के खल्लासी मुहल्ला एवं धोबिया कुरा से जुड़ा हुआ है़ बंगाल पुलिस ने बताया की आरोपी का कहना है की घटना के समय वह झाझा में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था़ उसी को लेकर छानबीन करने यहां आये हैं. इस दौरान झाझा पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय,एस आई रामावतार पासवान समेत कई पुलिस जवान मौजूद थे ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन