महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Published at :14 Jan 2016 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठकफोटो संख्या चित्र. परिचय : बैठक करते प्रभारी मंत्री श्रवण कुमारप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को जिला समाहरणालय के अतिथि गृह के सभागार कक्ष में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा महागंठबंधन कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक जदयू नेता रामानंद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पैक्स व एफसीआट द्वारा […]

विज्ञापन

महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठकफोटो संख्या चित्र. परिचय : बैठक करते प्रभारी मंत्री श्रवण कुमारप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को जिला समाहरणालय के अतिथि गृह के सभागार कक्ष में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा महागंठबंधन कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक जदयू नेता रामानंद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पैक्स व एफसीआट द्वारा धान अधिप्राप्ति में विलंब होने के मामले पर विचार किया गया. लखीसराय के केंद्रीय विद्यालय को जमीन उपलब्ध कराने संबंधी अन्य सुझाव दिये गये. इसमें लखीसराय नगर में 52 पोखर में एक केंद्रीय विद्यालय को उपलब्ध कराया जाने की बात कही गयी. लखीसराय के सभी सरकारी पोखरों पर अतिक्रमण हटाने व इसके सौंदर्यीकरण की मांग की गयी. बड़हिया के निमिया तलाब व बड़ी पोखर को अतिक्रमण से मुक्त कर इसके सौंदर्यीकरण की मांग की गयी. 20 सूत्री की बैठक व कमेटी में महागंठबंधन के तीनों दलों को समान स्थान हो इसकी चर्चा की गयी. इसके अलावे संगठन को मजबूत बनाने व महागंठबंधन की ताकतों को और बढ़ाने के लिए सक्रिय होकर बूथ लेवल पर सदस्य बनाने पर बल देने का निर्देश दिया गया. मौके पर तीनों दलों के सक्रिय नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन