स्वर्ण व्यवसायी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फोटो संख्या चित्र परिचय: स्वर्ण व्यवसायी व समाज सेवी सुजीत कुमार ज्ञापन देने पहुंचे डीएम कार्यालय प्रतिनिधि, लखीसरायमंगलवार को टाउन थाना के महावीर स्थान के समीप भगवती ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर गुरुवार को संघ के संयोजक धीरेंद्र […]
स्वर्ण व्यवसायी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फोटो संख्या चित्र परिचय: स्वर्ण व्यवसायी व समाज सेवी सुजीत कुमार ज्ञापन देने पहुंचे डीएम कार्यालय प्रतिनिधि, लखीसरायमंगलवार को टाउन थाना के महावीर स्थान के समीप भगवती ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर गुरुवार को संघ के संयोजक धीरेंद्र कुमार व समाजसेवी सुजीत कुमार के नेतृत्व में एक ज्ञापन डीएम व एसपी को सौंपा. उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि अगर प्रशासन अपराधियों की गिरफ्तारी या सामान की बरामदगी नहीं करती है तो संघ शहर के व्यवसायियों व यहां की आम जनता के सहयोग से संघ के निर्णय के अनुसार रोड पर आकर संघर्ष के लिये तैयार है. इस संबंध में एसपी अशोक कुमार ने अश्वासन दिया कि अपराधी की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी. वही डीएम ने कहा कि शहर में सीसी टीवी लगाने पर विचार कर अनुशंसा की जायेगी. सुजीत कुमार ने कहा कि शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना अति आवश्यक है. शहर में आये दिन चोरी व लूट की घटना हो रही है. शहर में विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें ताकि बढ़ते घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. मौके पर चैंबर आॅफ कामर्स के महासचिव सुवीन कुमार वर्मा, प्रमोद वर्मा, राम बहादुर कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










