नक्सलियों के खिलाफ चलाया सर्च अभियान

Published at :13 Jan 2016 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों के खिलाफ चलाया सर्च अभियान

नक्सलियों के खिलाफ चलाया सर्च अभियान सोनो. चरकापत्थर थानाक्षेत्र के कई नक्सल प्रभावित गांव व उसके आस पास के पहाड़ी इलाको में बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया़ अभियान में चरकापत्थर स्थित कैं प के एसएसबी जवान, महेश्वरी कैंप के सीआरपीएफ जवान व स्थानीय पुलिस बल शामिल हुए़ जानकारी देते हुए […]

विज्ञापन

नक्सलियों के खिलाफ चलाया सर्च अभियान सोनो. चरकापत्थर थानाक्षेत्र के कई नक्सल प्रभावित गांव व उसके आस पास के पहाड़ी इलाको में बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया़ अभियान में चरकापत्थर स्थित कैं प के एसएसबी जवान, महेश्वरी कैंप के सीआरपीएफ जवान व स्थानीय पुलिस बल शामिल हुए़ जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा क्षेत्र में घुसने व साजिश करने के प्रयास की सूचना पर चलाया गया इस अभियान में फिलवक्त कोई सफलता नहीं मिली है़ उन्होंने बताया कि सर्च अभियान नक्सल प्रभावित गांव पानीचूंआ,चिल्काखार, घटावा, बरमोरिया,चरैया, लखारी, भेलपत्तो, नैनीपत्थर सहित कई पहाड़ी इलाके में बसे गांव में चलाया गया़ इस अभियान में एसएसबी जवानों का नेतृत्व सहायक कमांडेंट गिरिधारी लाल डागुर,सीआरपीएफ जवानों का नेतृत्व सहायक कमांडेंट राजेश बरनाला व स्थानीय पुलिस का नेतृत्व थानाध्यक्ष कर रहे थे़ सूत्र की माने तो अभी इस पूरे इलाके में ऐसे अभियान चलाये जायेंगे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन