राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन फोटो 11(पुरस्कार देकर सम्मानित करते अतिथि)जमुई . जिले के बरहट प्रखंड स्थित चंद्रशेखर नगर के प्रांगण में परिवार विकास के द्वारा चाइल्ड फंड इंडिया के सौजन्य से राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए के.के एम कॉलेज […]
राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन फोटो 11(पुरस्कार देकर सम्मानित करते अतिथि)जमुई . जिले के बरहट प्रखंड स्थित चंद्रशेखर नगर के प्रांगण में परिवार विकास के द्वारा चाइल्ड फंड इंडिया के सौजन्य से राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए के.के एम कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन प्रेरणा से भरा है.जरूरत है हमें उनके विचारों से सीख लेकर आगे बढने की.उन्होने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि स्वयं में विश्वास करो और लक्ष्य की तरफ बढते चलो.सामाजिक कार्यकर्ता अंजू कुमारी आर्या ने बच्चों एवं युवाओं की शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षा हमें अच्छा नागरिक बनाने के साथ साथ अच्छे चरित्र का भी निर्माण करता है.परिवार विकास के प्रमुख भावानंद जी ने कहा कि जीवन में सफलता तभी मिलती है जब आप कोई लक्ष्य तय कर उस पर ध्यान केन्द्रित करते हैं.उन्होनंे युवाओं को संकल्प लेकर भी समाज में आगे बढने का सुझाव दिया.इस दौरान विगत 6 जनवरी को संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.इस अवसर पर शंकर कुमार,राजेश कुमार,पंकज कुमार समेत दर्जनों युवा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










