एसएसबी जवानों ने किया कंबल वितरण

एसएसबी जवानों ने किया कंबल वितरण फोटो 13(शिविर में कंबल वितरण करते अतिथि)सिमुलतला : थाना क्षेत्र के खुरंडा विद्यालय के निकट छठी वाहिनी सशस्त्र बल द्वारा बुधवार को शिविर लगाकर गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर एसएसबी कमांडेट रितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर एसएसबी […]
एसएसबी जवानों ने किया कंबल वितरण फोटो 13(शिविर में कंबल वितरण करते अतिथि)सिमुलतला : थाना क्षेत्र के खुरंडा विद्यालय के निकट छठी वाहिनी सशस्त्र बल द्वारा बुधवार को शिविर लगाकर गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर एसएसबी कमांडेट रितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर एसएसबी द्वारा संचालित सामाजिक चेतना अभियान 2016 के तहत ही की गई है.इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत यादव, एसएसबी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. एस हल्दर,डीप्टी कमांडेंट आर के राजेश्वरी,कनौदी मुख्यिा चमकीला देवी,खुरंडा मुखिया बालदेव यादव, थानाध्यक्ष नवनीश कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.शिविर के दौरान एसएसबी जवानों द्वारा उत्क्रमिक मध्य विद्यालय खुरंडा और आरबीसी केंद्र घोरपारण के छात्र-छात्रा के बीच स्कूल बैग,कैरम बोर्ड,वाली बॉल,बास्केट बॉल आदि खेल सामग्रियों का वितरण किया गया. चिकित्सक मो. अंसारी द्वारा क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच व दवा भी दिया गया. मौके पर अस्सिटेंट कमांडेंट रितेश कुमार ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि छठी सशस्त्र वाहिनी सिर्फ लोगों को सुरक्षा उपलब्ध ही नहीं कराती है. इसके अलावे समाज के उत्थान को लेकर भी समय-समय पर कार्य करती है. गरीब व असहाय लोगों को अपनी ओर से सहयोग हम जवानों को गर्व महसूस होता है. साथ ही कहा कि क्षेत्र के लोगों के पेयजल की समस्या को देखकर एसएसबी द्वारा चापाकल लगाने का भी कार्य किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान एसएसबी निरीक्षक रतन बहादुर राय,समाजसेवी बीरबल यादव,बिशु यादव,शिक्षक अशोक यादव,मो. बसिउल्ला,ज्योति कुमारी,मो. जमशेद अंसारी,सुभाष ठाकुर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










