बीइओ ने किया वद्यिालय का निरीक्षण

Published at :13 Jan 2016 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
बीइओ ने किया वद्यिालय का निरीक्षण

बीइओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण चानन. बुधवार को बीइओ हरेकृष्ण झा ने प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया. बीइओ ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पिछले आठ दिनों से एमडीएम बंद पाया गया. पुछने पर विद्यालय प्रधान ने बताया कि चापाकल खराब होने की बजह से एमडीएम […]

विज्ञापन

बीइओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण चानन. बुधवार को बीइओ हरेकृष्ण झा ने प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया. बीइओ ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पिछले आठ दिनों से एमडीएम बंद पाया गया. पुछने पर विद्यालय प्रधान ने बताया कि चापाकल खराब होने की बजह से एमडीएम का संचालन अवरूद्ध है. इधर ग्रामीण विद्या यादव सहित अन्य ने शिकायत किया कि विद्यालय प्रधान के द्वारा महीना में मात्र 15 दिन ही एमडीएम का संचालन किया जाता है. मामले को लेकर बीइओ ने एचएम को कड़ी फटकार लगाते हुए एमडीएम और कैश बुक मामले को लेकर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए तत्काल वेतन स्थगित करने की जानकारी दी.बीडीओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण चानन. बीडीओ राकेश कुमार ने बुधवार को प्रखंड के भलुई पंचायत में कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. उ.म.वि. नयाओला भलुई में सहायक शिक्षक रमेश कुमार को छोड़कर विद्यालय प्रधान सहित सारे शिक्षक अनुपस्थित पाये गये.जबकि विद्यालय प्रधान मो. जहरूल हसन के द्वारा उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी गयी थी. विद्यालय में छात्र की उपस्थिति भी नहीं थी तथाएमडीएम बंद था. बसुआचक प्रा.विद्यालय में सहायक शिक्षक देवेंंद्र कुमार यादव बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये. कुशव मुसहरी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 208 में सेविका बिना किसी सूचना के गायव थी. उक्त केंद्र पर एक भी रजिस्टर नहीं उपलब्ध था. प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमफोटो संख्या:12-खेल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं.चानन. बुधवार को प्रखंड के बन्नु बगीचा अंतर्गत दाढ़ीसार के खेल मैदान में बिहार सब जुनियर स्पोर्टस मीट 2016 के तहत प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन मुखिया प्रियंका कुमारी ने फीता काटकर किया.जबकि संचालन विकास पासवान के द्वारा किया गया. उक्त प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग के लिये कुल 13 प्रतियोगिता आयोजित की गयी. एक सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सुरज कुमार तथा बालिका वर्ग में सरोजनी कुमारी ने बाजी मारी. 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मन्नु कुमार व बालिका बर्ग में अंशु कुमारी अव्वल रही. चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़ बालक वर्ग में नीतीश,सौरव,संदीप व रौशन कुमार की जोड़ी ने बाजी मारी. जबकि बालिका वर्ग में उषा,पुनम,मनीषा व निशा की जोड़ी अव्वल रही.लंबी कूद के बालक वर्ग में छोटू व बालिका वर्ग में आरती अव्वल रही. ऊंची कुद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मो. शहनवाज व बालिका वर्ग में अरविता कुमारी ने बाजी मारी. सुगम संगीत के बालक वर्ग में सागर व बालिका वर्ग में भारती प्रथम रही. क्विज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अभिनंदन व बालिका वर्ग में निशा भारती अव्वल रही. कविता लेखन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दिलीप पासवान व बालिका वर्ग में लवली कुमारी ने बाजी मारी. चित्रांकन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गांबिंद कुमार व बालिका वर्ग में रश्मि प्रथम रही. वर्ड प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भोला कुमार व बालिका वर्ग में बिंदू कुमारी ने बाजी मारी. मौके पर बीआरसीसी गिरीश मोदी,मुकेश कुमार,रंजीत कुमार सिंह,रामविलास चौरसिया,दशरथ महतों,अजय कुमार,शिवेंदू कुमार,श्रवण शर्मा,विनोद कुमार विमल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन