मकर संक्रांति को लेकर सब्जी की बक्रिी हुई तेज

Published at :13 Jan 2016 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
मकर संक्रांति को लेकर सब्जी की बक्रिी हुई तेज

मकर संक्रांति को लेकर सब्जी की बिक्री हुई तेज फोटो:-6(सब्जी की खरीददारी करते लोग)जमुई. आगामी 15 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति को लेकर बाजार में सब्जियों की बिक्री तेज हो गयी है.बाजार स्थित सब्जियों की स्थायी व अस्थायी दुकानों में खरीददारों की काफी भी़ड़ देखी जा रही है और लोग दुकानों पर खड़े होकर […]

विज्ञापन

मकर संक्रांति को लेकर सब्जी की बिक्री हुई तेज फोटो:-6(सब्जी की खरीददारी करते लोग)जमुई. आगामी 15 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति को लेकर बाजार में सब्जियों की बिक्री तेज हो गयी है.बाजार स्थित सब्जियों की स्थायी व अस्थायी दुकानों में खरीददारों की काफी भी़ड़ देखी जा रही है और लोग दुकानों पर खड़े होकर अपनी जरूरत के हिसाब से खरीददारी करते दिखे. बाजार स्थित दुकानों में फूलगोभी 20 से 40 रुपये प्रति पीस, टमाटर 20 रुपये प्रति किलो, मटर छिम्मी 40 रुपये प्रति किलो, प्याज 20 रुपये प्रति किलो, अदरक 80 रुपये प्रति किलो, धनिया पत्ता 60 रुपये प्रति किलो व कच्चा मिर्च 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है.वहीं आलू 12 रुपये प्रति किलो, बैंगन 20 रुपये प्रति किलो, पत्ता गोभी 10 रुपये प्रति किलो व गाजर 12 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है. विक्रताओं की मानें तो सब्जियों की खरीददारी पर महंगाई की मार देखी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन