रामनगर ने लोसघानी को छह विकेट से हराया

रामनगर ने लोसघानी को छह विकेट से हरायाप्रतिनिधि, मैदनीचौकीपब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा के खेल मैदान में आयोजित जिला लीग प्रतियोगिता के दूसरे चक्र में शनिवार को सुमरन सौरभ क्रिकेट क्लब रामनगर ने वाइसीसी लोसघानी को छह विकेट से हरा दिया. मैच का शुभारंभ बुनियादी विद्यालय सूर्यगढ़ा के वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी व किरणपुर पंचायत मुखिया पति […]
रामनगर ने लोसघानी को छह विकेट से हरायाप्रतिनिधि, मैदनीचौकीपब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा के खेल मैदान में आयोजित जिला लीग प्रतियोगिता के दूसरे चक्र में शनिवार को सुमरन सौरभ क्रिकेट क्लब रामनगर ने वाइसीसी लोसघानी को छह विकेट से हरा दिया. मैच का शुभारंभ बुनियादी विद्यालय सूर्यगढ़ा के वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी व किरणपुर पंचायत मुखिया पति ने किया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वाइसीसी अभयपुर लोसघानी निर्धारित 20 ओवर में 131 रन बना सकी. जिसमें गौतम के 20 व सौरभ के 18 रन शामिल है. जबाव में उतरी रामनगर टीम ने मात्र 13 ओवर में चार विकेट खोकर जीत के लिये आवश्यक 132 रन बना लिये. रामनगर के गेंदबाज रवि ने तीन, सोनू, शिवम व रमन ने एक-एक विकेट लिये. जबकि बल्लेबाजी करते हुए शिवम ने 37 गेंद में एक छक्का व आठ चौका लगा कर अर्द्धशतक बनाया. वहीं सोनू ने 23 रन बनाये. वाइसीसी अभयपुर के गेंदबाज सौरभ को दो तथा रवींद्र व अतुल को एक-एक विकेट मिला. हरफन मौला खिलाड़ी शिवम कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. अम्पायर के रूप में नवनीत कुमार व अविनाश कुमार थे. जबकि स्कोरर रंजन कुमार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










