पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जीत पर निकाला विजय जुलूस
Published by :Rajeev Murarai Sinha Sinha
Published at :04 May 2026 11:37 PM (IST)
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य विजय जुलूस के बाद खिलाया झालमुढ़ी
विज्ञापन
यह जनादेश केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि विचारधारा की है विजय : दीपक
लखीसराय. पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाइयों ने सोमवार की शाम छोटी दुर्गा स्थान से शहीद द्वार तक पूरे उत्साह, जोश और अनुशासन के साथ विजय जुलूस निकाला. इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह कर रहे थे. इसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया. जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच पारंपरिक रूप से झालमुढ़ी का वितरण किया गया तथा आमजनों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया. पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की जनता ने उस ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ को चुना है, जिसकी नींव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखी थी. दशकों तक वामपंथी, कांग्रेस और टीएमसी के कुशासन ने जिस बंगाल को घुसपैठ और तुष्टीकरण की आग में झोंका, वहां की जनता ने अब उन नीतियों को सिरे से नकारते हुए परिवर्तन का स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यह जनादेश केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि विचारधारा की विजय है. भाजपा बंगाल को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की तरह सुशासन की दिशा में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बंगाल की धरती पर अवैध घुसपैठ और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं होगा. जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और जनविश्वास की जीत है. स्वामी विवेकानंद और गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के सपनों के ‘सोनार बांग्ला’ के साकार होने की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने इसे बंगाल के स्वाभिमान की पुनर्स्थापना बताते हुए कहा कि यह जीत हर उस समर्पित कार्यकर्ता की है, जिसने वर्षों तक संघर्ष कर पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक विजय नये भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.मौके पर थे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सनोज साहू, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, मंटू नटराज, नीरज गुप्ता, धन्नजय विभोर, गौरी शंकर, संजय बंका, रूपेश कुमार बंटी, मनीष चौरसिया सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










