हिंदुस्तान यूनी लीवर लिमिटेड के लाखों रुपये के माल की लूट

Published at :20 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदुस्तान यूनी लीवर लिमिटेड के लाखों रुपये के माल की लूट

हिंदुस्तान यूनी लीवर लिमिटेड के लाखों रुपये के माल की लूट फोटो-12 (लूट का शिकार चालक व अन्य.प्रतिनिधि, सिकंदरा (जमुई) सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बसैया गांव के समीप शनिवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने हिंदुस्तान यूनी लीवर कंपनी के लाखों रुपये के माल समेत एक ट्रक को लूट लिया. जानकारी के मुताबिक […]

विज्ञापन

हिंदुस्तान यूनी लीवर लिमिटेड के लाखों रुपये के माल की लूट फोटो-12 (लूट का शिकार चालक व अन्य.प्रतिनिधि, सिकंदरा (जमुई) सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बसैया गांव के समीप शनिवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने हिंदुस्तान यूनी लीवर कंपनी के लाखों रुपये के माल समेत एक ट्रक को लूट लिया. जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या जेएच 15 जे 7084 हिंदुस्तान यूनी लीवर कंपनी के सर्फ, साबुन व अन्य उत्पादों को लेकर पटना से मुंगेर जा रहा था. इसी दौरान सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर बसैया गांव के समीप हथियारबंद अपराधियों ने बांस बल्ला व पत्थर लगा कर ट्रक को रोक लिया और ट्रक पर सवार ट्रक मालिक बटिया निवासी राजू वर्णवाल व वामदह निवासी चालक सोमर मरांडी व खलासी गोलू तोगी के साथ मारपीट करते हुए हथियार के बल पर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चल दिया. खैरा रोड़ मेंं तीन चार किलोमीटर दूर जाने के बाद अपराधियों ने ट्रक मालिक, चालक व खलासी को सुनसान जगह पर उतार कर ट्रक लेकर फरार हो गया. ट्रक मालिक व चालक ने खैरा थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन घटना स्थल सिकंदरा थाना क्षेत्र में होने के कारण रविवार को सिकंदरा थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. वहीं ट्रक की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन