20 लोगों को नप ने दिया शौचालय बनाने का आदेश

Published at :19 Dec 2015 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
20 लोगों को नप ने दिया शौचालय बनाने का आदेश

20 लोगों को नप ने दिया शौचालय बनाने का आदेशप्रतिनिधि, लखीसरायशनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में नगर परिषद की अध्यक्ष शशि देवी पांडेय की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 20 लोगों को शौचालय बनाने का कार्यादेश निर्गत किया गया. जिसे लाभुक के हाथ में सौंपा गया. कार्यक्रम के दौरान नप उपाध्यक्ष […]

विज्ञापन

20 लोगों को नप ने दिया शौचालय बनाने का आदेशप्रतिनिधि, लखीसरायशनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में नगर परिषद की अध्यक्ष शशि देवी पांडेय की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 20 लोगों को शौचालय बनाने का कार्यादेश निर्गत किया गया. जिसे लाभुक के हाथ में सौंपा गया. कार्यक्रम के दौरान नप उपाध्यक्ष अरविंद पासवान ने कहा कि नगर परिषद के द्वारा 20 लाभुकों को अभी स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यादेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसके तहत कार्यादेश लेने वाले लाभुक लिंटर तक जब शौचालय निर्माण करा लेंगे तब उन्हें सात हजार पांच सै दिया जायेगा कार्य के 60 दिन बाद तक पूर्ण करने के दिशा में चार हजार पांच सौ रुपये दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले में स्वच्छता के प्रति नगर परिषद की पहल की शुरुआत की गयी है कार्य को पूरा कर ही उसकी तसवीर कार्यालय में दें जिसके बाद संभावित जगह की जांच की जायेगी उसके उपरांत ही राशि मिलेगी. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष रजक ने कहा कि स्वच्छता मिशन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए जिले से चुने हुए जरूरतमंद लाभुक को अभी कार्यादेश दिया गया है. जल्द ही आगे भी लाभुक की सूची बनाई जायेगी. लोजपा जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद जॉन मिल्टन पासवान ने कहा कि नप का यह कार्य सराहनीय है गरीबों के लिए शौचालय बना कर स्वच्छ भारत का मिशन पूरा हो सकेगा. मौके पर सिटी मैनेजर अमित कुमार के अलावे कई वार्ड पार्षद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन