लोगों को गुमराह कर रही है भाजपा

Published at :19 Dec 2015 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को गुमराह कर रही है भाजपा

लोगों को गुमराह कर रही है भाजपाकांग्रेस कार्यकर्ताओं का हेराल्ड मामले को लेकर धरना सह प्रदर्शन फोटो : 4 (प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने केंद्र सरकार के हेराल्ड मामले के खिलाफ समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह […]

विज्ञापन

लोगों को गुमराह कर रही है भाजपाकांग्रेस कार्यकर्ताओं का हेराल्ड मामले को लेकर धरना सह प्रदर्शन फोटो : 4 (प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने केंद्र सरकार के हेराल्ड मामले के खिलाफ समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही रवैये का हमलोग पुरजोर विरोध करते और इसके खिलाफ जिला कांग्रेस तथा महिला कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी. सोनिया गांधी कांग्रेस की सर्वमान्य नेत्री हैं और राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा है और जनता को गुमराह कर रही है. इस सरकार को देश की सत्ता से हटाये बगैर इस देश का विकास संभव नहीं है. कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष धर्मदेव यादव व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षा देवी कुमारी अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है और विकास के नाम पर लोगों को ठगने वाली इस सरकार का जाना तय है. इस अवसर पर प्रधान महासचिव निवास सिंह,महेश सिंह,सुधीर सिंह,रंजीत सिंह, मो इरफान, संजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, भासो यादव, रामेश्वर यादव, अनिल सिंह, सदानंद सिन्हा, मो मुर्तजा, विनोद मंडल, केदार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन