आगहरा में खुला एसबीआइ का मिनी ब्रांच

आगहरा में खुला एसबीआइ का मिनी ब्रांच ग्राहक सेवा केंद्र से ग्रामीणों को होगी सुविधाफोटो 10(ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन करते पुलिस पदाधिकारी.सोनो. प्रखंड के आगहरा गांव में बुधवार को एसबीआइ के मिनी ब्रांच का उद्घाटन किया गया़ ग्राहक सेवा केंद्र के नाम से खुले इस मिनी ब्रांच का उद्घाटन सोनो थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष […]
आगहरा में खुला एसबीआइ का मिनी ब्रांच ग्राहक सेवा केंद्र से ग्रामीणों को होगी सुविधाफोटो 10(ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन करते पुलिस पदाधिकारी.सोनो. प्रखंड के आगहरा गांव में बुधवार को एसबीआइ के मिनी ब्रांच का उद्घाटन किया गया़ ग्राहक सेवा केंद्र के नाम से खुले इस मिनी ब्रांच का उद्घाटन सोनो थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद व एसआइ राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया़ मुख्य अतिथि ने अगहरा जैसे गांव में एसबीआइ की लघु शाखा खोले जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के ग्रामीणों को इससे काफी सुविधा मिलेगी़ संचालक राजदेव कुमार ने बताया कि इस लघु शाखा में कुछ सुविधाओं व बड़े ट्रांजेक्शन को छोड़ कर बैंकिंग की अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी़ 40 हजार तक के डिपॉजिट व 20 हजार की नगद निकासी की सुविधा के अलावे चेक जमा करने की भी सुविधा मिलेगी़ उन्होंने कहा कि बाद में यहां से एटीएम कार्ड भी लिया जा सकेगा़ उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस केंद्र पर अपना खाता खुलवाया़ इस मौके पर अशोक कुमार यादव,सुरेंद्र कुमार यादव,निवास कुमार, रंजीत यादव सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










