जनता दरबार में आये 61 फरियादी

Published at :17 Dec 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में आये 61 फरियादी

जनता दरबार में आये 61 फरियादीफोटो संख्या 11चित्र परिचय- जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते पदाधिकारी लखीसराय. गुरुवार को प्रभारी जिलाधिकारी सह एडीएम किशोरी चौधरी के जनता दरबार में 61 फरियादियों ने अपनी फरियाद सुनायी. एडीएम श्री चौधरी के आयोजित दरबार में दिनेश यादव ने जाति प्रमाण पत्र, चानो साव ने मकान नहीं बनने, […]

विज्ञापन

जनता दरबार में आये 61 फरियादीफोटो संख्या 11चित्र परिचय- जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते पदाधिकारी लखीसराय. गुरुवार को प्रभारी जिलाधिकारी सह एडीएम किशोरी चौधरी के जनता दरबार में 61 फरियादियों ने अपनी फरियाद सुनायी. एडीएम श्री चौधरी के आयोजित दरबार में दिनेश यादव ने जाति प्रमाण पत्र, चानो साव ने मकान नहीं बनने, महेश कुमार ने बाहुल्यता निर्धारण, सदर प्रखंड के बिहरौरा निवासी योगी यादव ने राशन वितरण व प्रकाश कुमार ने नि:शक्तता पेंशन को लेकर फरियाद लगायी. फरियादियों के आवेदन को देखते हुए श्री चौधरी ने उक्त आवेदनों को संबंधित विभाग के पास भेज दिया. जनता दरबार में जिले के सातों प्रखंडों में से जमीन विवाद, आंगनबाड़ी सहित कई मामले को लेकर फरियादियों ने अपनी फरियाद सुनाई. छात्रा रीना कुमारी, संगीता कुमारी ने जिला कल्याण विभाग से अब तक राशि नहीं मिलने की शिकायत की. वहीं राधे राज ने कहा कि उनकी जमीन को कुछ लोग दखल कब्जा करना चाहते हैं जिस पर मेरा दखल कब्जा है, बावजूद इसके घर बनाने में परेशान किया जा रहा है. इसका पूर्ण ब्योरा संबंधित आवेदन में संकलित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन