बेलगाम वाहन से होती है सड़क हादसा

Published at :17 Dec 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
बेलगाम वाहन से होती है सड़क हादसा

बेलगाम वाहन से होती है सड़क हादसालखीसराय. जिले में सरकारी मानदंडों पर खरा नहीं उतरने वाले बेलगाम वाहनों से सड़क हादसों मे वृद्धि हो रही है. आये दिन वाहनों के चपेट में राहगीर के साथ सुरक्षा कर्मी भी आते रहते हैं. सरकार द्वारा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया […]

विज्ञापन

बेलगाम वाहन से होती है सड़क हादसालखीसराय. जिले में सरकारी मानदंडों पर खरा नहीं उतरने वाले बेलगाम वाहनों से सड़क हादसों मे वृद्धि हो रही है. आये दिन वाहनों के चपेट में राहगीर के साथ सुरक्षा कर्मी भी आते रहते हैं. सरकार द्वारा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक कागजात के अभाव में इन वाहनों से जुर्माने भी वसूले जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों द्वारा राहगीरों को निशाना बनाया जा रहा है. जानकार सूत्र बताते हैं कि अपने गंतव्य स्थानों तक जाने में वाहन चालक गति सीमा की अंतिम रेखा पार कर जाते हैं जिससे सड़क दुर्घटना होते रहती है. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग कटिबद्ध है. उन्होंने कहा कि जब तक जिले की यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो जाती तब तक जांच अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन