आइपीपीइ-2 के तहत चार दिवसीय प्रशक्षिण का आयोजन

Published at :16 Dec 2015 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
आइपीपीइ-2 के तहत चार दिवसीय प्रशक्षिण का आयोजन

आइपीपीइ-2 के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन फोटो : 8 (दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ)प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर गहन भागीदारी नियोजन अभ्यास (आबपीपीब) के तहत बुधवार को प्रखंड अंतर्गत स्व शुक्रदास स्मृति भवन में चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नागेश्वर यादव, बीडीओ मनोज कुमार […]

विज्ञापन

आइपीपीइ-2 के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन फोटो : 8 (दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ)प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर गहन भागीदारी नियोजन अभ्यास (आबपीपीब) के तहत बुधवार को प्रखंड अंतर्गत स्व शुक्रदास स्मृति भवन में चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नागेश्वर यादव, बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मनरेगा, जीविका, कौशल विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा आवास योजना के लिए वार्षिक कार्य योजना का चयन किया जाता है. इसके लिए विस्तार से किस प्रकार चयन प्रक्रिया होगी. उसकी सारी जानकारी प्रदान की जायेगी. इसके लिए टीम का गठन किया गया है, जो वार्ड-वार्ड धूम कर सारे आंकड़े एकत्रित करेंगे. टीम में पंचायत तकनीकी सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, ग्रामीण आवास सहायक, कृषि सलाहकार, जीविका मित्र, विकास मित्र तथा आंगनबाड़ी सेविका को रखा गया है. इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मिलन कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका कृष्ण भारद्वाज, पीटीए अभिमन्यु कुमार, कनीय अभियंता विक्रमादित्य, क्षेत्रीय समन्वय जीविका कुंदन को लगाया गया है. प्रशिक्षण सभी रोजगार सेवक, जीविका मित्र,विकास मित्र,आवास सहायक,कृषि सलाहकार,आंगनबाड़ी सेविका को दिया जाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन