छठ घाटों की अब तक नहीं हो पाई है सफाई

Updated at :14 Nov 2015 6:44 PM
विज्ञापन
छठ घाटों की अब तक नहीं हो पाई है सफाई

छठ घाटों की अब तक नहीं हो पाई है सफाई फोटा 3(सोनो में नदी की घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर बिखरा गंदगी)सोनो. लोक आस्था का महापर्व छठ दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. परंतु प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदी व तालाब स्थित घाटों की सफाई अब तक नहीं हो सकी है़ बताते चलें […]

विज्ञापन

छठ घाटों की अब तक नहीं हो पाई है सफाई फोटा 3(सोनो में नदी की घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर बिखरा गंदगी)सोनो. लोक आस्था का महापर्व छठ दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. परंतु प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदी व तालाब स्थित घाटों की सफाई अब तक नहीं हो सकी है़ बताते चलें कि सोनो स्थित बरनार नदी के घनश्याम मंदिर घाट पर होने वाले छठ पूजा में हजारों लोग अघ्य देने विभिन्न रास्तो से पहुंचते है़ बीबीमाय मंदिर वाले रास्ते से घनश्याम मंदिर घाट तक जाने वाले रास्ते में कई जगह झाडि़यो की सफाई जरूरी है़ घनश्याम मंदिर से नदी में उतरने वाले रास्ते की भराई भी जरूरी है़ यहां पानी के बहाव से रास्ता उबड़ खाबड़ हो गया है़ नदी में उतरने के इस ढलुआं रास्ता का समतलीकरण नहीं कराया गया तो श्रद्धालु भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इसी जगह नदी में उतरने वाले रास्ते के समीप ही गंदगी भी का अंबार लगा हुआ है़ इसके अलावे पैरा मटिहाना गांव स्थित भलुआ जोर आहर के किनारे भी चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है़ इस घाट पर मटिहाना गांव के अलावे दुधियानो, नैयाडीह, फुलवरिया सहित कई गांव के हजारों लोग अघ्य देने आते है़ कुछ ऐसी ही स्थिति बेलाटांड डैम की है जहां पैरा, श्याम पैरा, बेलाटांड आदि गांव के श्रद्धालु छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देने आते है़ यहां के घाट पर उगी झाडि़यां परेशानी का सबब बनी हुई है़ चाननटांड, हड़वापहड़ी, डूब्बा, कुकुर्भेटो सहित गांव के लोग छठ पूजा के लिए दीवान आहर जाते है़ इस घाट की सफाई करते हुए उन्हें व्यवस्थित करना जरूरी है़ प्रखंड के पश्चमी भाग स्थित नदी घाट पर भी सफाई की जरूरत को लेकर ग्रामीण चिंतित है़ लोग बताते हैं कि छठ त्योहार का आगमन हो गया है. लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया है. इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अभी तक मुझे इस दिशा में कोई जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन