संघ ने डीपीओ से की महापर्व छठ से पहले वेतन भुगतान की मांग

Updated at :13 Nov 2015 8:09 PM
विज्ञापन
संघ ने डीपीओ से की महापर्व छठ से पहले वेतन भुगतान की मांग

गिद्धौर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह ने डीपीओ स्थापना से महापर्व छठ से पहले बकाये वेतन से वंचित शिक्षकों का वेतन भुगतान करवाने की मांग किया है. शुक्रवार को प्रखंड स्थित शिक्षक संघ भवन में शिक्षक सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करते प्रदेश सचिव सह […]

विज्ञापन

गिद्धौर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह ने डीपीओ स्थापना से महापर्व छठ से पहले बकाये वेतन से वंचित शिक्षकों का वेतन भुगतान करवाने की मांग किया है.

शुक्रवार को प्रखंड स्थित शिक्षक संघ भवन में शिक्षक सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करते प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह ने कहा कि विभागीय चूक के कारण दीपावली से पहले कई प्रखंड के शिक्षकों का बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो सका है़ जिसके कारण शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रदेश सचिव श्री सिंह ने लोक आस्था का महापर्व छठ का हवाला देते हुए जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से अविलंब बकाया वेतन भुगतान करने की मांग की है़ मौके पर जिला सचिव रवि यादव, संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर यादव, मासूम अंसारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन