घर में पोखर बना छठ करने को मजबूर है गांववासी

Updated at :13 Nov 2015 7:53 PM
विज्ञापन
घर में पोखर बना छठ करने को मजबूर है गांववासी

घर में पोखर बना छठ करने को मजबूर है गांववासीलखीसराय. सदर प्रखंड क्षेत्र व जिला समाहरणालय से पीछे आदर्श दामोदरपुर गांव में इस बार तलाब व पोखर सूख गये हैं जिस कारण इस बार वहां के ग्रामीण छठ पर्व जैसे महान पर्व को घर में पोखरी बना कर अर्घ देंगे. ग्रामीण बजरंगी पासवान, महेश यादव, […]

विज्ञापन

घर में पोखर बना छठ करने को मजबूर है गांववासीलखीसराय. सदर प्रखंड क्षेत्र व जिला समाहरणालय से पीछे आदर्श दामोदरपुर गांव में इस बार तलाब व पोखर सूख गये हैं जिस कारण इस बार वहां के ग्रामीण छठ पर्व जैसे महान पर्व को घर में पोखरी बना कर अर्घ देंगे. ग्रामीण बजरंगी पासवान, महेश यादव, रामानंद पासवान, सुधीर महतो, पवन कुमार यादव, मसुदन यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि गांव की वर्षो की परंपरा तलाब सुखने के कारण टूट रही है. गांव के सभी लोग छठ पर्व पोखर या तलाब में आकर करते थे लेकिन इस बार पोखर पूरी तरह सूख गया है जिस कारण घर के आंगन में पोखर बनाकर छठ करेंगे. उन्होंने कहा इसके लिए जिला प्रशासन से कई बार तलाब की सफाई कर गहरा करवाने की मांग की गयी थी लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिस कारण तलाब में गंदगी जमा होकर भर गयी है तथा तलाब भी सूख गया है. जिला प्रशासन अगर इसकी सफाई करा कर बोरिंग से पानी भरवा दे तो तलाब में किसी तरह छठ हो सकता है. गिरफ्तारी से भड़क परिजनों ने वृद्ध को पीटाफोटो:11चित्र परिचय: सदर अस्पताल में इलाज कराते वृद्धलखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के अशोकधाम चौकी वार्ड एक में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को एक 65 वर्षीय वृद्ध को गांव के ही तीन युवकों ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार रजौना चौकी गांव के श्याम सुन्दर सिंह घटना की सुबह अपने खेत देखने अशेकधाम के पीछे जा रहे थे तभी तीन युवकों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी. घायल ने बताया कि गत 25 अक्तूबर को उनके पुत्र विजय सिंह ने आरोपी के खिलाफ टाउन थाना में मारपीट को लेकर आवेदन दिया था. उक्त आवेदन के आलोक में गुरूवार की रात पुलिस ने पप्पू सिंह की गिरफ्तारी की. जिसके विरोध में सूरज सिंह, संजय सिह व अन्य ने मिलकर खेत जाने के क्रम में उनकी पिटाई कर दी. उन्होंने कहा कि बार-बार पप्पू सिंह के परिजनों के द्वारा खेत पर कब्जा जमाने व धान की फसल में हिस्सा की मांग को लेकर मारपीट की जाती है. जिसको लेकर 20 अक्तूबर को टाउन थाना में आवेदन दिया गया था जिसमें संजय सिंह, पप्पू सिंह, सूरज सिंह को नामजद बनाते हुए मामला दर्ज कराया गया था. टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही है. मारपीट में घायल श्याम सुन्दर सिंह का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बिनोबा भावे की जयंती कललखीसराय. आगामी 15 नबंवर को नया बाजार धर्मशाला के प्रांगण में बिनोबा भावे की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. उक्त आशय की जानकारी सचिव बिनोद पाठक, पूर्व अध्यक्ष रामानंदन प्रसाद ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि बिनोबा भावे की याद में हर साल धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित की जाती है. जिसमें शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के अलावे कई गणमान्य लोग शामिल होकर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे.ओवरलोड वाहनों से कभी भी हो सकता है हादसाफोटो :12चित्र परिचय: शहर में प्रवेश करता ओवर लोड वाहन लखीसराय. इन दिनों छठ पर्व को लेकर बाहर से कमाकर आने वाले एवं बाजार करने वालें लोगों की भीड़ के कारण वाहन चालकों के द्वारा जीप के वोनट पर दर्जनों यात्रियों को बैठाया जाता है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. जिले के लखीसराय विद्यापीठ चौक से सूर्यगढ़ा, बड़हिया व पिपरिया के तरफ जानेवाले सभी वाहनों में लटके हुए दर्जनों यात्री नजर आते हैं. लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा ओवर लोडिंग वाहनों पर रोक लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. थाना के सामने व पुलिस के सामने वाहनों को ओवर लोडिंग कर खोला जाता है लेकिन पुलिस देख कर भी अनजान होकर इस पर कोर्ठ कार्रवायी नही करती है. वहीं शहर के अंदर बिजली के तार मकड़ जाल की तरह बिखरे पड़े हैं. इस बीच से होकर ओवर लोड वाहन गुजरती है अगर भूल से भी कोई यात्री सड़क परउतरने के लिए अचानक जीप पर खड़ा होगा तो वह बिजली के तार के संपर्क में आकर दुर्घटना का शिकार हो सकता है. इस प्रकार की कई घटना ओवरलोड वाहन से घट चुकी है लेकिन जिला प्रशासन इस से सिख लेने के बजाये इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है. जिससे सडक दुर्घटना होने की प्रबल आशंका बनी रहती है. क्या कहते हैं डीटीओइस संबंध में डीटीओ मुकेश कुमार ने कहा कि वाहन की धरपकड़ के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है तथा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है. छठ पर्व को लेकर स्टाफ की कमी के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है. अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तारलखीसराय. उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुरूवार की देर रात कजरा, चानन के विभिन्न जगहों पर उत्पाद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी की गयी. जिसमें कजरा से पांच बतल बीयर एवं अवैध शराब बेचते रंगे हाथ गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया. वही चानन से दो अन्य युवकों को भी शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक राम सुन्दर प्रसाद ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व को लेकर छापेमारी की जा रही है. दर्जनों मामले का वांछित अपराधी गिरफ्तारलखीसराय. जिले के मेदनीचौकी पुलिस के द्वारा छापेमारी कर हत्या, लूट, अपहरण व चोरी के मामले के दो आरोपी को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया. उक्त बातें डीएसपी पंकज कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान अपने कार्यालय कक्ष में कही. उन्होंने कहा कि इन अपराधी के द्वारा क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाकर हत्या, अपहरण लूट जैसे घटनाओं को अंजाम दिया जाता था. उन्होंने बताया कि मेदनीचौकी पुलिस के द्वारा वंशीपुर गांव में छापेमारी कर हत्या, लूट, अपहरण मामले का नामजद आरोपी अरविंद यादव को गिरफ्तार किया. इसके उपर दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं. वही चोरी के चार मामले का आरोपी किशोरी महतो को बंशीपुर गांव से ही गिरफ्तार किया गया. 25 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तारलखीसराय. शुक्रवार की अहले सुबह एएसपी अभियान रजनीश कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने पिपरिया थाना के रामचंद्र गांव में छोपमारी कर इनामी अपराधी कन्हैया सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. इधर कन्हैया सिंह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम रहा. जानकारी के मुताबिक एएसपी अभियान के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने सादे लिवास में बड़े ही सुनियोजित तरीके से छापेमारी कर कन्हैया सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. जिस समय पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की वह अपने पड़ोस के घर में छिपा था. ज्ञात हो कि दुर्गा पूजा के नवमी के दिन आर्केष्ट्रा देख कर लौट रहे दो युवक को गोली मार कर हत्या सहित रामचंद्रपुर मुखिया पति कुंदन सिंह को जान मारने की धमकी सहित कई मामले दर्ज है. इधर पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि एएसपी अभियान के नेतृत्व में उक्त इलाके में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन