पांच लाख से अधिक की चोरी

Updated at :13 Nov 2015 7:53 PM
विज्ञापन
पांच लाख से अधिक की चोरी

पांच लाख से अधिक की चोरी सुर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार में स्वर्ण व्यवसायी श्रवण कुमार वर्मा की दुकान में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच हजार रुपये नकद सहित लगभग पांच लाख रुपये के स्वर्णाभूषण की चोरी कर ली. स्वर्णाभूषण दुकानों में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण दुकान के प्रोपराइटर श्रवण वर्मा को […]

विज्ञापन

पांच लाख से अधिक की चोरी सुर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार में स्वर्ण व्यवसायी श्रवण कुमार वर्मा की दुकान में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच हजार रुपये नकद सहित लगभग पांच लाख रुपये के स्वर्णाभूषण की चोरी कर ली. स्वर्णाभूषण दुकानों में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण दुकान के प्रोपराइटर श्रवण वर्मा को चोरी की भनक अपराह्न दो बजे के बाद हो पाया. दुकान के आगे के ग्रीले का ताला व पीछे की दीवार टूटी पायी गयी. इसके अलावे दुकान के अंदर रखी तिजौरी को भी चोरों ने बड़े इतमिनान से तोड़कर चोरी कर आराम से चलते बने. दुकान के अंदर मिली शराब की बोतल से अनुमान लगाया जा रहा हैं कि चोरों ने दुकान में बैठ कर शराब भी पी. दुकान में प्रवेश कर तिजौरी को जिस तरीके से तोड़ा गया और उसके एक-एक दराज तोड़कर सामान निकाला गया, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर काफी पहले से रेकी कर रहे थे. दुकान के मालिक श्री वर्मा ने बताया कि चोर सोना मामले की जानकार था. वे गुरुवार की रात 10 बजे के बाद दुकान से घर गये. दुकान के पीछे की दीवार तोड़ कर चोरों ने दुकान में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन अंदर की दीवार तोड़ने में असफल रहे. बाद में वह मुख्य गेट व किवाड़ का ताला तोड़कर दुकान में घुसे काफी देर तक दुकान में रह कर बड़े इतमिनान से चोरी की. चोरी गये सामान में लगभग 20 भर से अधिक स्वर्णाभूषण शामिल हैं. श्री वर्मा के मुताबिक वे सोने के कारीगर हैं और आॅर्डर पर सोने का आभूषण बनाकर दुकानदारों को देते हैं. दुकानदारों का दिया हुआ सोना दुकान में होने की वजह से काफी क्षति हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन