चत्रिगुप्त पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Updated at :13 Nov 2015 6:35 PM
विज्ञापन
चत्रिगुप्त पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न

चित्रगुप्त पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न फोटो : 5(पूजा अर्चना करते कायस्थ समाज के लोग), 5 ए (इंदपै गांव में भगवान चित्रगुप्त के पूजनोत्सव पर उपस्थित लोग)जमुई . शहर स्थित आसपास के क्षेत्रों में कायस्थ परिवार के लोगों ने शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना किया. मुख्यालय के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के समीप निर्माणाधीन चित्रगुप्त […]

विज्ञापन

चित्रगुप्त पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न फोटो : 5(पूजा अर्चना करते कायस्थ समाज के लोग), 5 ए (इंदपै गांव में भगवान चित्रगुप्त के पूजनोत्सव पर उपस्थित लोग)जमुई . शहर स्थित आसपास के क्षेत्रों में कायस्थ परिवार के लोगों ने शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना किया. मुख्यालय के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के समीप निर्माणाधीन चित्रगुप्त मंदिर में शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना की गयी. पूजा अर्चना के पश्चात हवन और आरती की गयी, तत्पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसके उपरांत सह भोज भी किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए महासभा के अध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा और महासचिव डाॅ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त कलम और दवात के देवता हैं. कलम और दवात से काम करने वाले सभी लोगों को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना अवश्य करनी चाहिए. वे सभी लोगों के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं. साथ ही बताया कि इस अवसर पर संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. इस अवसर पर अशोक कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, राजेश रंजन, नीरज कुमार, विपिन कुमार सिन्हा, उमाशंकर प्रसाद, रितु राज आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन