7379 मतदाताओं ने किया नोटा का प्रयोग

सोनो : बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान चकाई विधानसभा क्षेत्र में 7379 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया़ आश्चर्य इस बात का है कि सोनो व चकाई दोनों प्रखंड के कुल 297 मतदान केंद्रो में महज एक केंद्र सोनो का बूथ संख्या 129 था जहां एक भी वोट नोटा में नही पड़ा. चकाई प्रखंड […]
सोनो : बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान चकाई विधानसभा क्षेत्र में 7379 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया़ आश्चर्य इस बात का है कि सोनो व चकाई दोनों प्रखंड के कुल 297 मतदान केंद्रो में महज एक केंद्र सोनो का बूथ संख्या 129 था जहां एक भी वोट नोटा में नही पड़ा.
चकाई प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 234 में सर्वाधिक 80 वोट नोटा में पड़े जबकि सोनो प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 121 पर महज 2 वोट नोटा में डाले गए़ अगर प्रतिशत की बात करें तो डाले गए कुल वोट का लगभग 5 प्रतिशत वोट नोटा में चले गए यानि लगभग 5 प्रतिशत मतदाताओ ने 14 प्रत्याशियों में से किसी को पसंद नही किया़ लोगो का मानना है.
नोट में पड़े वोटो में अधिकांश वोट मतदाताओ के वोटिंग प्रक्रिया के बारे में कम जानकारी के कारण भूलवश ही पड़े है़ नोटा में प्राप्त मत पर गौर करें तो 52 ऐसे मतदान केंद्र है .जहां 40 या इससे अधिक वोट नोटा में डाले गए़ हालांकि पोस्टल बैलेट के 299 वोट में एक भी वोट नोटा का नही था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










