खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Updated at :12 Nov 2015 6:55 PM
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित फोटो 9 प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे. प्रतिनिधि, गिद्धौर प्रखंड के विनोबा भावे पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वर्ग अष्टम, नवम व दशम के छात्रों ने 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें कुंदन कुमार प्रथम, रीतेश कुमार […]

विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित फोटो 9 प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे. प्रतिनिधि, गिद्धौर प्रखंड के विनोबा भावे पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वर्ग अष्टम, नवम व दशम के छात्रों ने 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें कुंदन कुमार प्रथम, रीतेश कुमार द्वितीय एवं निशांत कुमार ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया. वहीं छात्राओं के बीच गोली चम्मच प्रतियोगिता में तृप्ति कुमारी प्रथम, प्रियंका द्वितीय व प्रियांशी प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इधर वर्ग षष्टम एवं सप्तम वर्ग के छात्रों के बीच 100 मीटर दौड़ में राजकुमार प्रथम, सौरभ कुमार द्वितीय व राहुल रौशन तृतीय स्थान प्राप्त किया. वर्ग षष्टम एवं सप्तम वर्ग के छात्राओं के बीच गोली चम्मच प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, रीया द्वितीय व सौफिया लरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं चित्रांकन, वाद विवाद, क्विज, कविता पाठ व बैलून प्रतियोगिता में नर्सरी से पंचम तक के खुशी,अंकित,अंजू,राजेश, अमित, प्रभात, अरूण, शिवानी के भी बेहतर प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हे पुरस्कृत किया गया. इस बाल दिवस के उपलक्ष्य में बिनोवा भावे पब्लिक स्कूल के निदेशक विश्वास कुमार ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को चाचा नेहरू के देशहित में किये गये कायोंर् से उन्हें अवगत कराया.मौके पर कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षक मौहम्मद नौशाद, काशी प्रसाद मंडल, परमानंद प्रसाद, अभय कुमार पांडैय, पुष्पेंद्र हजारी, प्रवीण कुमार पांडेय, अमित कुमार, गोपाल तिवारी, कुंदन ठाकुर, राजन कुमार, शुष्मिता, ललिता, प्रज्ञा, पिंकी, सुमन के अलावे दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन