चत्रिगुप्त पूजा आज, तैयारी पूरी

Updated at :12 Nov 2015 6:39 PM
विज्ञापन
चत्रिगुप्त पूजा आज, तैयारी पूरी

चित्रगुप्त पूजा आज, तैयारी पूरी फोटो : 4(भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा.जमुई. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से 13 नवंबर को होने वाले चित्रगुप्त पूजा की तैयारी की जा रही है. इस बाबत कायस्थ महासभा के जिला महासचिव डाॅ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरेशपुरम में भगवान चित्रगुप्त के निर्माणाधीन मंदिर में चित्रगुप्त महाराज […]

विज्ञापन

चित्रगुप्त पूजा आज, तैयारी पूरी फोटो : 4(भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा.जमुई. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से 13 नवंबर को होने वाले चित्रगुप्त पूजा की तैयारी की जा रही है. इस बाबत कायस्थ महासभा के जिला महासचिव डाॅ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरेशपुरम में भगवान चित्रगुप्त के निर्माणाधीन मंदिर में चित्रगुप्त महाराज की काले पत्थर से बनी प्रतिमा की स्थापना चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर 13 नवंबर को पूरे विधि विधान से किया जायेगा. इसके पश्चात प्रसाद वितरण व सह भोज का आयोजन किया जायेगा तथा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जमुई नगर के सुरेशपुरम में भगवान चित्रगुप्त की पहली प्रतिमा स्थापित की जा रही है और पूरे जिले में कहीं भी भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा नहीं है. डाॅ सिन्हा ने बताया कि पूजा को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य तैयारी की जा रही है. भगवान चित्रगुप्त कलम-दवात के देवता हैं और कलम दवात से काम करने वाले सभी लोगों को इनकी पूजा अवश्य करनी चाहिए. कायस्थ समाज के लोग उनके ही वंशज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन