मंगलवार को भी बाजारों में रही खरीदारों की भीड़

मेदनीचोकी : मंगलवार को भी मेदनीचौकी, सूर्यगढ़ा, कजरा आदि बाजार चमचमाते बरतनों से सजा रहा. पीतल व स्टील के बरतनों की संख्या अधिक देखी जा रही थी. दुकानदारों ने बताया कि तांबे, पीतल, कांसे की तुलना में स्टील बरतनों की मांग अधिक रही. खरीदारों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी. कहते हैं धनतेरस के दिन […]
मेदनीचोकी : मंगलवार को भी मेदनीचौकी, सूर्यगढ़ा, कजरा आदि बाजार चमचमाते बरतनों से सजा रहा. पीतल व स्टील के बरतनों की संख्या अधिक देखी जा रही थी. दुकानदारों ने बताया कि तांबे, पीतल, कांसे की तुलना में स्टील बरतनों की मांग अधिक रही. खरीदारों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी.
कहते हैं धनतेरस के दिन जो बरतन की खरीदारी करता है उसपर लक्ष्मी सालों भर मेहरबान रहती है. आभूषण की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ बनी रही. रोजमर्रा की जिंदगी में पहने जाने वाले गहनों की खरीदारी में लोगों ने ज्यादा दिलचस्पी ली. धनतेरस में चांदी खरीदे जाने के प्रचलन को लेकर बाजारों में चांदी के सिक्कों की कमी बनी रही.
चारों ओर उत्सवी माहौल बना रहा. बालिकाओं ने अपने घरों में मिट्टी के घरोंदे बना रखे हैं. इसे सजाने के लिये लड़कियां बाजार में चुकवा-चुकिया आदि की खरीदारी की. जोर-शोर से जारी है कालीपूजा की तैयारी फोटो संख्या-08चित्र परिचय-सूर्यगढ़ा में प्रतिमा को अंतिम रूप देता मूर्तिकार
लखीसराय/सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी : जिले के विभिन्न भागों में काली पूजा की तैयारी अंतिम चरण् में है. जगह-जगह पर पूजा पंडालों में मां की प्रतिमा को मूर्तिकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं.
शहर में नया बाजार बाजार समिति के समीप काली स्थान के अलावे पुरानी बाजार रेलवे मैदान में तथा प्रभात चौक मंसुरचक में आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है. यहां मां की भव्य प्रतिमा को मूर्तिकार अंतिम रूप देने में लगे हैं. सूर्यगढ़ा प्रखंड में सूर्यगढ़ा बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान के अलावे रामपुर में श्री गोबिंद दुर्गा-काली पूजा समिति के पंडाल में मां के भक्ति गीतों से इलाका गूंजने लगा है.
मेदनीचौकी क्षेत्र में रसूलपुर व किरणपुर में तथा प्रखंड के समीपवर्ती शाम्हो दियारा के टोटहा व सरलाही में भी प्रतिमा स्थापित कर मेला की तैयारी की गयी है. इस अवसर पर शाम्हो दियारा में आयोजित भव्य मेला में प्रतिवर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. माणिकपुर क्षेत्र के कोनीपार के अलावे रसूलपुर व किरणपुर में भी कालीपूजा की अलग-अलग पहचान है.
इन स्थानों में काली पूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. पूजा पंडालों को रंग-बिरंगे रोशनी से आकर्षक तरीके से सजाया गया है. सूर्यगढ़ा बड़ी दुर्गा स्थान में काली पूजा समिति के संयोजक दिलीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रकाश व्यवस्था में इस बार नयापन लाने की योजना है.
बुधवार 11 नवंबर को आचार्य धर्मेन्द्र पांडेय के द्वारा मां के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. 14 नवंबर को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. प्रशासन द्वारा भी कालीपूजा के मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










