महागठबंधन की जीत जनता की जीत है : अमर

महागठबंधन की जीत जनता की जीत है : अमर जमुई . जिले के जमुई, सिकंदरा और चकाई में जनता ने महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जिस तरह अपना अपार समर्थन दिया है. इससे यह प्रतीत होता है कि पूरे क्षेत्र में महागठबंधन के पक्ष में लहर चल रही थी और महागठबंधन की जीत जनता की […]
महागठबंधन की जीत जनता की जीत है : अमर जमुई . जिले के जमुई, सिकंदरा और चकाई में जनता ने महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जिस तरह अपना अपार समर्थन दिया है. इससे यह प्रतीत होता है कि पूरे क्षेत्र में महागठबंधन के पक्ष में लहर चल रही थी और महागठबंधन की जीत जनता की जीत है.उक्त बातों की जानकारी जिला राजद प्रवक्ता अमर भगत ने दिया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद में आस्था व्यक्त करते हुए जनता ने महागठबंधन के प्रत्याशियों को अपना भरपूर विश्वास व्यक्त किया है और इसके लिए जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद है. श्री भगत ने बताया कि जमुई विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश,सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी और चकाई विधानसभा क्षेत्र से सावित्री देवी की जीत यह प्रमाणित करती है कि जनता ने नीतीश सरकार के सुशासन और विकास के नारे पर अपनी मुहर लगायी है. यह सामाजिक न्याय की जीत है. समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास किया जायेगा और जनता की सभी समस्याओं की निर्वाचित विधायकों के सहयोग से दूर किया जायेगा.जनता के इस अपार समर्थन का कर्ज क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करके हर हाल में चुकाया जायेगा. नगर परिषद के लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में अपना भरपूर समर्थन दिया है.इसके लिए नगर परिषद के लोगों के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










