भाजपाइयोंं में हर्ष, महागठबंधन कार्यकर्ताओं में छायी मायूसी

Updated at :09 Nov 2015 6:48 PM
विज्ञापन
भाजपाइयोंं में हर्ष, महागठबंधन कार्यकर्ताओं में छायी मायूसी

भाजपाइयोंं में हर्ष, महागठबंधन कार्यकर्ताओं में छायी मायूसी झाझा विधानसभा में महागठबंधन की हार पर भाजपाईयोंं में हर्षगिद्धौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बांटी मिठाइयां गिद्धौर . बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आते ही महागठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. गठबंधन के कद्दावर नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत […]

विज्ञापन

भाजपाइयोंं में हर्ष, महागठबंधन कार्यकर्ताओं में छायी मायूसी झाझा विधानसभा में महागठबंधन की हार पर भाजपाईयोंं में हर्षगिद्धौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बांटी मिठाइयां गिद्धौर . बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आते ही महागठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. गठबंधन के कद्दावर नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत से पूरे बिहार में एक तरफ जहां जीत के जश्न में ढोल नगाड़े के थाप के बीच महागठबंधन कार्यकर्ता मिठाइ बांटकर जीत पर जश्न मनाते दिख रहे थे. जमुई जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में सबकी नजर झाझा विधानसभा सीट पर टिकी हुई थी. इस विधानसभा क्षेत्र से बिहार सरकार में कद्दावर मंत्री कहे जाने वाले गिद्धौर निवासी सूबे के निवर्तमान भवन निर्माण व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री दामोदर रावत की करारी हार से जदयू खेमा के कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई. माननीय नीतीश के करीबी कहे जाने वाले मंत्री श्री रावत लगातार चार बार जमुई जिले के झाझा विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत दर्ज करते आ रहे थे. अपने चहेते भाजपा नेता डाॅ रविन्द्र प्रसाद यादव की जबरदस्त जीत पर गिद्धौर ईलाके के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर मिठाइयां बांटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन