झाझा को अनुमंडल बनाना प्राथमिकता: डॉ रवद्रिं

Updated at :09 Nov 2015 6:32 PM
विज्ञापन
झाझा को अनुमंडल बनाना प्राथमिकता: डॉ रवद्रिं

झाझा को अनुमंडल बनाना प्राथमिकता: डाॅ रविंद्र झाझा . झाझा विधानसभा की महान जनता को अपार बहुमत से जीत दिलाने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद और नमन करता हूं. यह इलाका उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के साथ-साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली आदि से कोसों दूर हैं. जिसे दूर करना है तथा झाझा को पूर्ण अनुमंडल […]

विज्ञापन

झाझा को अनुमंडल बनाना प्राथमिकता: डाॅ रविंद्र झाझा . झाझा विधानसभा की महान जनता को अपार बहुमत से जीत दिलाने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद और नमन करता हूं. यह इलाका उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के साथ-साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली आदि से कोसों दूर हैं. जिसे दूर करना है तथा झाझा को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी. उक्त बातें झाझा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित राजग प्रत्याशी डाॅ रविंद्र यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि सिंचाई की छोटी-छोटी योजनाओं पर सामूहिक रूप से ध्यान देकर प्रत्येक खेतों को पानी पहंुचाना मेरे प्राथमिकता है. श्री यादव ने लंबे समय तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे जनप्रतिनिधियों के बाबत कहा कि उन्होनें झाझा के विकास प्रति गंभीरता नहीं दिखाया है. झाझा को अनुमंडल का दर्जा दिलाने में भी सक्रिय प्रयास नहीं कर सके हैं.इसके अलावे झाझावासियों को पेयजल आदि की सुविधा मुहैया कराने को लेकर अर्धनिर्मित जल मीनार को भी शुरू नहीं करवा सके हैं. मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सबका साथ-सबका विकास को अमलीजामा पहनाते हुए केंद्र प्रायोजित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है. नवनिर्वाचित एमएलए डा. यादव ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर सिंह, स्व दिग्विजय सिंह, स्व शिवनंदन यादव के सपनों का झाझा को पुनर्जीवित करना है. ताकि झाझा की विकास को एक नयी ऊर्जा मिल सके. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष संजय सिन्हा,नप अध्यक्ष मोहन पासवान,उपाध्यक्ष संजय यादव, समाजसेवी राजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव, गोरेलाल मंडल, के एन सिंह, सत्यनारायण टंडसी, भैयालाल माथुरी, विजय अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में राजग कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन