घर में परिवार को बांध लाखों की लूट

Updated at :27 Oct 2015 8:17 PM
विज्ञापन
घर में परिवार को बांध लाखों की लूट

लखीसराय : सोमवार की देर रात टाउन थाना से महज तीन सौ गज दूर के सदर प्रखंड कार्यालय के समीप वार्ड 15 में व्यवसायी राजेन्द्र साव के मकान में आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने घर के लोगों को बंधक बनाते हुए लूटपाट की. अनुमान के मुताबिक लुटेरे लगभग दस लाख की संपत्ति लूट कर व्यापार […]

विज्ञापन

लखीसराय : सोमवार की देर रात टाउन थाना से महज तीन सौ गज दूर के सदर प्रखंड कार्यालय के समीप वार्ड 15 में व्यवसायी राजेन्द्र साव के मकान में आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने घर के लोगों को बंधक बनाते हुए लूटपाट की. अनुमान के मुताबिक लुटेरे लगभग दस लाख की संपत्ति लूट कर व्यापार मंडल के रास्ते चलते बने.

घर के मेन गेट का ताला खुला था व साइड गेट का कुंडी भी निकला हुआ था. अनुमान लगाया जाता हैं कि इन्हीं रास्ते लुटेरे रात के लगभग दो बजे घर में प्रवेश कर गये और सुबह तीन बजे तक लूटपाट करते रहे. सुबह में जब इसकी सूचना टाउन थाना को दी गयी. पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की और बाद में पटना से फोरेंसिक जांच की टीम बुला कर जांच की गयी. घटना को लेकर राजेन्द्र साव के पुत्र राजेश कुमार ने टाउन थाना में आवेदन दिया.

आवेदन के मुताबिक घटना की रात 10 बजे सभी परिवार खाना खाकर सो गये थे. रात करीब दो बजे के आसपास आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुस कर हथियार के बल पर राजेश के भाई अरबिंद सहित पूरे परिवार को बंधक बना लिया. शोर सुन कर जब राजेश अपने कमरे से बाहर निकला तो लुटेरों ने उसे भी बंधक बना लिया और घर में लगभग एक घंटे तक जम कर लूटपाट की. लुटेरे एक-एक कमरे की सघन तलाशी लेकर सामानों की खोज बीन करते रहे.

लूटे गये सामान में तीन हजार रुपया नगद सहित सोने का लॉकेट, सोलह पीस सोने का चुड़ी, मांग टीका, हसुली, अंगूठी चार नग, चार हीरे, पांच सोने की कनवाली सहित लाखों मूल्य के संपत्ति शामिल है. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि पटना से फोरेंसिक जांच टीम के द्वारा घटना स्थल की जांच करायी गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी गोपाल मीणा ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. इधर थाना से महज तीन सौ गज दूर भयानक डकैती के कारण शहर में चर्चाओं का बाजार गरम रहा. लुटेरे किस तरह बड़े आराम से घर में दाखिल हो गये. यह अनुसंधान का विषय है. मारपीट की दो अलग घटना में दो जख्मी लखीसराय.

मंगलवार को टाउन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में आपसी रंजिश में दो चचेरे भाइयों में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया. जिसका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार गांव निवासी रोहित कुमार अपने घर में गाय को खाना दे रहा था तभी इस क्रम में पानी का छींटा अमित को लग गया. जिसके बाद दोनों में विवाद होने लगा. इसके बाद अमित के परिजनों ने रोहित की पिटाई कर दी. जिससे रोहित गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में रोहित टाउन थाना पहुंचा. जहां से उसे इलाज के लिए भेजा गया. राहुल के द्वारा अमित के अलावे उसकी मां व एक भाई को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दिया गया. टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच किया जायेगा.

वहीं दूसरी घटना में टाउन थाना क्षेत्र के इंगलिश मुहल्ले में आपसी विवाद में घर में घुस कर एक युवक की रॉड से पिटाई कर घायल कर दिया गया जिसको लेकर पीड़ित युवक ने टाउन थाना में आवेदन देकर सुरक्षा के अलावे कानूनी कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में घायल युवक इंगलिश मुहल्ला निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र ओमप्रकाश महतो ने बताया कि मुहल्ले के ही महादेव कुमार, फंटूश कुमार के अलावे दो अन्य लोगों ने घर में घुस कर गाली गलौज करते हुए उसे घर से खींच कर रॉड से पिटाई करने लगा. जिसका विरोध करने पर उनकी मां को गाली देते हुए धक्का देकर भगा दिया गया.

उसके बाद गांव से भाग जाने को कहा. सभी लोग हथियार से लैस थे जिस कारण लाचार होकर मार खाते रहे. घायल होने के बाद वे लोग जब गये तब किसी तरह थाना आया जहां से पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजा गया. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन मिला है. मामले को लेकर पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया है. गंगा तट पर उमड़ी भीड़लखीसराय.

शारदीय पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बड़हिया गंगा किनारे विभिन्न घाटों पर डुबकी लगा कर साथ ही प्रख्यात शक्तिपीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में माता की पूजा अर्चना एवं इंद्रदमनेश्वर अशोक धाम में शिव लिंग पर जलाभिषेक किया. जिससे जिला शिव जी की भक्ति में डूबा रहा. मंगलवार को शारदीय पिूर्णमा के अवसर पर जमुई , लखीसराय, शेखपुरा , नवादा जिले के श्रद्धालुओं विभिन्न ट्रेनों से बड़हिया पहंुचा जहां गंगा किनारे पहुंच कर विभिन्न घाटों पर पहुंचकर डुबकी लगाना प्रारंभ कर दिया जो एक बजे तक चली.

श्रद्वालुओं ने डिब्बा सहित विभिन्न समाग्री से जल लेकर वाहनों एवं ट्रेन से अशोकधाम एवं बाबा बै,ानाथ धाम के लिए प्रस्थान किया. इसके अलावे महरानी स्थान में महिलाओं का पूजा अर्चना के लिए तंाता लगा रहा जिससे शहर धार्मिक माहौल में परिवर्तित नजर आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन