मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क

मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क जमुई . जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस द्वारा विशेष चौकसी देखी जा रही है. इस दौरान आरक्षी अधीक्षक जयंतकांत व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशार अहमद शाह दल बल के साथ शहर के विभिन्न गश्त करते नजर आये. वहीं सदर थाना प्रभारी संजीव सिंह देर रात्रि तक विभिन्न इलाकों […]
मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क जमुई . जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस द्वारा विशेष चौकसी देखी जा रही है. इस दौरान आरक्षी अधीक्षक जयंतकांत व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशार अहमद शाह दल बल के साथ शहर के विभिन्न गश्त करते नजर आये. वहीं सदर थाना प्रभारी संजीव सिंह देर रात्रि तक विभिन्न इलाकों में गश्ती करते दिखे. इसको लेकर जिले के सभी प्रखंडों के पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने इलाकों में विशेष चौकसी की व्यवस्था की गयी थी. वहीं मुहर्रम को लेकर जिला पुलिस के साथ-साथ सैप, एसटीएफ, सीआरपीएफ, होमगार्ड के भी जवानों को तैनात किया गया. ताकि किसी भी तरह के अप्रिय घटना को अंजाम ना दिया जा सके और लोग खुशी व आपसी भाइचारे के साथ मुहर्रम त्योहार मना सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










