जयंती पर याद किये गये बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह

Updated at :23 Oct 2015 8:19 PM
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह

जयंती पर याद किये गये बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह फोटो संख्या : 29फोटो कैप्सन : माल्यार्पण करते डीआइजी व डीएम प्रतिनिधि, मुंगेर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 128 वीं जयंती स्थानीय श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय में मनायी गयी. इस मौके पर मुंगेर के जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह एवं […]

विज्ञापन

जयंती पर याद किये गये बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह फोटो संख्या : 29फोटो कैप्सन : माल्यार्पण करते डीआइजी व डीएम प्रतिनिधि, मुंगेर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 128 वीं जयंती स्थानीय श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय में मनायी गयी. इस मौके पर मुंगेर के जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवेश्वर प्रसाद शुक्ला ने श्री बाबू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मौके पर डीडीसी रामेश्वर पांडेय एवं सेवा सदन के प्रो. प्रभात कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.श्री कृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय ट्रस्ट के सचिव प्रो. प्रभात कुमार ने कहा कि डॉ श्रीकृष्ण सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही आधुनिक बिहार के निर्माता रहे. वे राजनीति के संत व अद्वितीय चिंतक थे. इस मौके पर प्रो. सूचित नारायण प्रसाद, प्रो. इंदु मिश्रा, प्रो. सुनील गुप्ता, प्रो. शब्बीर हसन, संजीव चौधरी, महफूज आलम, कौशल किशोर पाठक, शकील सिद्दीकी, मुस्ताक, नरगिस बेगम मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन