बिकती रही शराब, सड़कों पर निकलती रही जान

Updated at :23 Oct 2015 8:19 PM
विज्ञापन
बिकती रही शराब, सड़कों पर निकलती रही जान

बिकती रही शराब, सड़कों पर निकलती रही जान प्रतिनिधि . जमालपुर2015 का दुर्गापूजा स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया. पूजा के दौरान जहां पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती सुखद रही, वहीं जिला प्रशासन के शराब बंदी का निर्णय असरकारी नहीं हो पाया. इसके कारण लोगों ने जम कर शराब का सेवन किया तथा सड़कों […]

विज्ञापन

बिकती रही शराब, सड़कों पर निकलती रही जान प्रतिनिधि . जमालपुर2015 का दुर्गापूजा स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया. पूजा के दौरान जहां पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती सुखद रही, वहीं जिला प्रशासन के शराब बंदी का निर्णय असरकारी नहीं हो पाया. इसके कारण लोगों ने जम कर शराब का सेवन किया तथा सड़कों पर दुर्घटनाओं का सिलसिला बना रहा. केवल नवमी एवं दशमी पूजा को ही दस व्यक्तियों की जान चली गयी और दो दर्जन लोग घायल हो गये. प्राप्त समाचार के अनुसार इस्ट कॉलोनी थाना के मुंगरौड़ा में मारपीट की घटना में सात व्यक्ति घायल हो गये. उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में कराया गया. चिकित्सा करने वाले डॉ अभिनय आनंद ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने शराब का सेवन कर रखा था. इससे पहले धरहरा प्रखंड के शिवकुंड छर्रापट्टी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पांच व्यक्तियों की जान ले ली तथा चार अन्य को घायल कर दिया जो अब भी मौत से जंग लड़ रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने जम कर शराब पी रखी थी. सफियाबाद ओपी के पुर्वारी टोला फरदा में बलेरो वाहन जेएच 01 एएल 9014 ने धक्का मार कर सेवा निवृत्त रेलकर्मी मकेश्वर यादव की जान ले ली. बताया जाता है कि बलेरो का ड्राइवर भी शराब का सेवन किया हुआ था. हालांकि पुष्टि तो नहीं हुई परंतु सड़क दुर्घटना के अन्य मामले में शराब पी कर वाहन चलाने का मामला बताया जाता है. उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने एकादशी के दिन शुक्रवार को शराब बंदी की घोषणा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन