बामदह चर्च व नेत्र अस्पताल का 125 वां वर्षगांठ संपन्न

Updated at :23 Oct 2015 6:44 PM
विज्ञापन
बामदह चर्च व नेत्र अस्पताल का 125 वां वर्षगांठ संपन्न

बामदह चर्च व नेत्र अस्पताल का 125 वां वर्षगांठ संपन्न चकाई . बामदह सीएनआई चर्च व बामदह नेत्र अस्पताल का 125 वां वर्षगांठ बीते 19 से 21 अक्तूबर तक धूम धाम से मनाया गया. इस समारोह में पटना डायसिस के बिशप डाॅ पी पी मरांडी तथा बामदह कलिसिया के पादरी लेमवेल मुर्मू की उपस्थित में […]

विज्ञापन

बामदह चर्च व नेत्र अस्पताल का 125 वां वर्षगांठ संपन्न चकाई . बामदह सीएनआई चर्च व बामदह नेत्र अस्पताल का 125 वां वर्षगांठ बीते 19 से 21 अक्तूबर तक धूम धाम से मनाया गया. इस समारोह में पटना डायसिस के बिशप डाॅ पी पी मरांडी तथा बामदह कलिसिया के पादरी लेमवेल मुर्मू की उपस्थित में सर्वप्रथम प्रार्थना सभा किया गया. इसके उपरांत आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का दर्शकों में भरपूर आनंद उठाया. समारोह में बिहार, झारखंड के सीएनआइ चर्च के सैकड़ों लोग सहित बामदह कलिसिया के सभी मसीही परिवार के सदस्य मौजूद थे. समारोह में लोगों ने सामुहिक भोज का भी आनंद उठाया. कार्यक्र म का संचालन सचिव हनुक बेसरा ने किया. मौके पर जिला पार्षद सदस्य विजयकांत बेसरा, बिनोद किस्कू,जीवन चंद, जेशन, मैन्सी हेंब्रम,लूसी राहेल मरांडी, सरला जैस्मिन मुर्मू, फुलमुनी मरांडी, श्यामवेल मुर्मू, सुशील किस्कू, शेखर मुर्मू, सोल टुड्डू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन