के हमरा दोनों के सहारा देते रे बेटा

Updated at :20 Oct 2015 6:34 PM
विज्ञापन
के हमरा दोनों के सहारा देते रे बेटा

के हमरा दोनों के सहारा देते रे बेटा फोटो : 11(रोते बिलखते परिजन)बरहट : मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर निवासी अजय सिंह के 20 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार की पानी में डूबने से मौत हो जाने के कारण परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मयंक की मां किरण देवी यह कह कर रो रही […]

विज्ञापन

के हमरा दोनों के सहारा देते रे बेटा फोटो : 11(रोते बिलखते परिजन)बरहट : मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर निवासी अजय सिंह के 20 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार की पानी में डूबने से मौत हो जाने के कारण परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मयंक की मां किरण देवी यह कह कर रो रही थी कि हे दुर्गा मां यह क्या कर दिया. वह लोगों से कह रही थी कि मयंक को जल्दी से उठाओ और तैयार करो क्या वह मेला देखने नहीं जायेगा.वह बार-बार मयंक को जगाने के लिए कह रही थी. वहीं बहन मिक्की और बबली भी बार-बार यह कह कर रही थी कि अब हमलोग भैया किसको कहेंगे. जबकि मृतक के पिता अजय सिंह बार-बार यही कह रहे थे कि अब हम दोनों का बुढ़ापे का सहारा छिन गया. मुझे यह मालूम भी नहीं था कि मयंक के जीवन काल का आज अंतिम दिन है. परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल भावुक हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन