पुलिस अधीक्षक ने किया गद्धिौर मेला का निरीक्षण

Updated at :20 Oct 2015 6:34 PM
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने किया गद्धिौर मेला का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने किया गिद्धौर मेला का निरीक्षण मेला की विधि व्यवस्था को ले थानाध्यक्ष व समिति सदस्यों को दिये निर्देशफोटो 17(निरीक्षण करते एसपी जयंतकांत)गिद्धौर. बीते सोमवार की रात्रि पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने गिद्धौर मेला का निरीक्षण किया. मौके पर एसपी जयंतकांत ने मेला परिसर में मां दुर्गा के दर्शन को आने वाले हजारों श्रद्धालुओं […]

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने किया गिद्धौर मेला का निरीक्षण मेला की विधि व्यवस्था को ले थानाध्यक्ष व समिति सदस्यों को दिये निर्देशफोटो 17(निरीक्षण करते एसपी जयंतकांत)गिद्धौर. बीते सोमवार की रात्रि पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने गिद्धौर मेला का निरीक्षण किया. मौके पर एसपी जयंतकांत ने मेला परिसर में मां दुर्गा के दर्शन को आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के मेला में होने वाले भीड़ को देखते हुए पुख्ता प्रशासनिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेन्दु को दिया. मेला परिसर पर नजर रखने के लिए थानाध्यक्ष को मेला में बनाये गये वॉचिंग टावर से पूरे गतिविधि पर नजर रखने की हिदायत दी ताकि मेला में शांति व्यवस्था कायम रखा जा सके. इस दौरान पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष को मेला की विधि व्यवस्था नियंत्रण को लेकर समिति सदस्यों से प्रशासन को सहयोग करने की भी अपील किया. उन्होंने कहा कि शांति व सुनियोजित तरीके से मेला को संपन्न कराना हमसबों की जिम्मेदारी बनती है. साथ ही कहा कि मेला परिसर में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर अविलंब प्रशासन को सूचित करें. ताकि विधि व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके. वहीं निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के साथ एसडीपीओ निसार अहमद शाह भी साथ चल रहे थे. बताते चलें कि गिद्धौर चंदेल राज रियासत के दुर्गा पूजा को देखने झारखंड व बिहार के कई जिला से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त मां की दर्शन को आते है. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक रविदास, उपाध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ कारू,सचिव राजेश कुमार राजू, कोषाध्यक्ष प्रभाकर कुमार चिंटू,समिति के अनिल कुमार बर्णवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन