माता के मंदिर का खुला पट, भक्तों की उमड़ी भीड़

Updated at :20 Oct 2015 6:34 PM
विज्ञापन
माता के मंदिर का खुला पट, भक्तों की उमड़ी भीड़

माता के मंदिर का खुला पट, भक्तों की उमड़ी भीड़ अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया पूजनोत्सव का उद्घाटनप्रतिनिधि, सोनोमंगलवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर का पट समरोह पूर्वक खोला गया़ अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह व थानाध्यक्ष दीपक कुमार के हाथों मंदिर के मुख्य द्वार पर फीता काटकर व मंदिर में […]

विज्ञापन

माता के मंदिर का खुला पट, भक्तों की उमड़ी भीड़ अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया पूजनोत्सव का उद्घाटनप्रतिनिधि, सोनोमंगलवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर का पट समरोह पूर्वक खोला गया़ अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह व थानाध्यक्ष दीपक कुमार के हाथों मंदिर के मुख्य द्वार पर फीता काटकर व मंदिर में दीप प्रज्वलित कर पूजनोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया गया़ पदाधिकारी द्वय ने श्रद्धालुओं से पूर्ण शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील किया साथ ही प्रखंडवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं भी दिया़ उक्त मौके पर दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष विन्देश्वर दास, संयोजक महेंद्र दास व कोषाध्यक्ष विनय दास के अलावे राजेंद्र दास व उमेश दास सहित दर्जनों समिति के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे़ समिति के पदाधिकारियो ने बताया कि संध्या माता की प्राण प्रतिष्ठा कर बुधवार को महाष्टमी पूजा की जायेगी़ मंदिर का पट खुलने के साथ ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी़ संध्या आरती में भाग लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन