आरएसएस का पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन आज

आरएसएस का पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन आज लखीसराय: आगामी 20 अक्तूबर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखीसराय का नगर उत्सव सह पथ संचलन व शस्त्र पूजन होगा. पथ संचलन की शुरुआत केएसएस कॉलेज के प्रांगण से की जायेगी.उक्त आशय की जानकारी नगर प्रचारक प्रमुख अभिनंदन प्रसाद उर्फ मंगल ने दी. उन्होंने कहा इसका समापन […]
आरएसएस का पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन आज लखीसराय: आगामी 20 अक्तूबर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखीसराय का नगर उत्सव सह पथ संचलन व शस्त्र पूजन होगा. पथ संचलन की शुरुआत केएसएस कॉलेज के प्रांगण से की जायेगी.उक्त आशय की जानकारी नगर प्रचारक प्रमुख अभिनंदन प्रसाद उर्फ मंगल ने दी. उन्होंने कहा इसका समापन आर लाल कालेज में करते हुए शस्त्र पूजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि 1925 को विजया दशमी के दिन डाॅ केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की थी. उस समय संघ में पांच व्यक्ति ही थे अब संघ के सदस्य लाखों में है. इस उत्सव में विभाग के प्रचारक एवं ग्राम विकास प्रांत प्रमुख राम विलास शांडिल्य मुंगेर विभाग सह कार्यवाह राजेश कुमार शामिल रहेंगे. आधार कार्ड वितरण कराने की मांगलखीसराय: सोमवार को जिलाधिकारी गोपाल मीणा को आवेदन देकर ग्राम पंचायत राज साबिकपुर के मुखिया उमेश राम ने आधार कार्ड वितरण कराने की मांग की है. उन्होंने आवेदन में कहा कि गांव के लोगों को आधार कार्ड नहीं मिला है. इससे उनके कई सरकारी कार्य अवरुद्ध होते हैं. हजारों आधार कार्ड प्रधान डाकघर में पड़ा है. कर्मी के लापरवाही के कारण आधार कार्ड के लाभ से ग्रामीण वंचित हो रहे हैं. दुर्गा पूजा में रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था लखीसराय: दुर्गा पूजा में प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था रखने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस दिशा में जिलाधिकारी गोपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल के संयुक्त आदेश से कई निर्देश जारी किये गये हैं. इसके तहत विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गयी है. वहीं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अन्यस्थितियों से निबटने की पूर्ण जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को दी गयी है. शांति भंग करने वालों को अविलंब हिरासत में लेने का निर्देश दिया गया है. पूजा समिति को पंडाल व प्रतिमा विसर्जन सह जुलूस की पूर्व अनुमति संबंधित थानाध्यक्ष, बीडीओ, पुलिस निरीक्षक, एसडीपीओ के अनुशंसा पर अनुमंडल दंडाधिकारी से लेना अनिवार्य है. बताया गया कि सरकार के विशेष सचिव, गृह (विशेष )विभाग पटना के पत्रांक 7969 दिनांक 1 सितंबर 2014 के द्वारा सभी पूजा स्थलों एवं जुलूसों का लाइसेंसी होने का निर्देश दिया गया है. पूजा पंडालों के आसपास व मेला के दौरान मनचलों पर नजर रखेगी पुलिस: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित होने वाली मां की प्रतिमा, पूजा पंडालों के आसपास व सड़कों तथा मेला के दौरान मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर होगी. ऐसे लोगों को अविलंब हिरासत में लेने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा गलत प्रवृति वाले पूर्व आरोपित व्यक्ति पर नियंत्रण पाने के लिए सप्तमी से पूर्व ही सघन छापेमारी करते हुए निषेधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.नमाज के समय नहीं गुजरेगा जुलूस व अखाड़ा: जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नमाज के समय किसी जुलूस व अखाड़ों को मस्जिद के सामने से नहीं गुजरने दें तथा मस्जिद के सामने से जुलूस के गुजरते वक्त विशेष सतर्कता बरतें. शांति समिति के सदस्यों को भी उस वक्त वहां रहने का अनुरोध किया गया है.पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल प्रतिनियुक्त: पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नगर में निकलने वाले जुलूस के साथ परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र लखीसराय के द्वारा सशस्त्र बल, लाठी बल, अश्रु गैस दस्ता एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. लाठी बल को रायट किट में रहने का निर्देश दिया गया है.नगर गश्ती दल व पैदल गश्ती दल का गठन: शांति व्यवस्था बनाये रखने और शांति भंग करने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस गश्ती दल का गठन किया गया है. जो नगर के संवेदनशील स्थानों व अन्य भागों पर गश्ती कर शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे.नियंत्रण कक्ष स्थापित: जिले में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जो 20 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक कार्यरत रहेगा. नियंत्रण कक्ष में 2 सेक्शन सशस्त्र बल एवं 4 सेक्शन लाठी बल उपलब्ध रहेंगे. वहीं शिफ्ट वार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.यातायात की व्यवस्था: दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शहरी क्षेत्र में लोगों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक को रेगुलेट किया गया है. इस दौरान भीड़ भाड़ व संकीर्ण सड़कों एवं गलियों में छोटे वाहनों का आवागमन को बंद किया गया है. मुख्य बाजार सड़क पर छोटी छोटी गलियों से आकर मिलने वाले मार्ग के प्रवेश द्वार पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. धू्म्रपान निषेध: पूजा पंडालों को सार्वजनिक स्थल घोषित करते हुए इन स्थानों पर कोटपा के तहत धू्म्रपान को प्रतिबंधित कर दिया गया है. ऐसे स्थलों पर धू्म्रपान करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी.बिजली कनेक्शन लेने की हिदायत: पूजा पंडालों के संचालकों को विद्युत विभाग से वैध विद्युत कनेक्शन लेने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










