दहेज के लिए विवाहिता की हत्या पति, सास व भैसुर पर प्राथमिकी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2015 4:26 AM
विज्ञापन
घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव की लखीसराय : रविवार की अहले सुबह पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में आग से झुलस कर ग्रामीण संजीव गिरि की पत्नी 24 वर्षीय सोनी देवी की मौत हो गयी. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका आग से झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी […]
विज्ञापन
घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव की
लखीसराय : रविवार की अहले सुबह पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में आग से झुलस कर ग्रामीण संजीव गिरि की पत्नी 24 वर्षीय सोनी देवी की मौत हो गयी.
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका आग से झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया जा रहा था.
रास्ते में ही सोनी देवी की मौत हो गयी. इधर मौत की खबर सुनते ही मृतक के ससुराल वाले शव छोड़ कर भाग गये. मृतका की मां बसंती देवी ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कवैया थाना पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व ही सोनी की शादी वलीपुर निवासी संजीव गिरि के साथ हुई थी. तब से दहेज की लालच में सोनी के साथ मारपीट किया करते थे.
लेकिन मुझे क्या मालूम था कि मेरी बेटी को दहेज के लोभी मार डालेंगे. इधर मृतका के पिता नवादा निवासी दयानंद गोस्वामी के बयान पर पिपरिया थाना में कांड संख्या 49/15 के तहत मृतका के पति संजीव गिरि, सास एवं भैसुर सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पिपरिया थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










