¹गले मिल कर दी मुबारकबाद
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2015 3:24 AM
प्रतिनिधि : लखीसराय त्याग, बलिदान और सर्मपण का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) जिले भर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न ईदगाहों व मसजिदों में सुबह नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद लोगों ने अपने घर जाकर कुरबानी दी. कुरबानी का एक हिस्सा पास रख कर शेष दो हिस्सा गरीब जरूरतमंदों के बीच बांट […]
प्रतिनिधि : लखीसराय त्याग, बलिदान और सर्मपण का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) जिले भर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न ईदगाहों व मसजिदों में सुबह नमाज अदा की गयी.
नमाज के बाद लोगों ने अपने घर जाकर कुरबानी दी. कुरबानी का एक हिस्सा पास रख कर शेष दो हिस्सा गरीब जरूरतमंदों के बीच बांट दिया गया. इसराइल हक सहित कई लोगों ने बताया कि लगातार दिनों तक कुरबानी का सिलसिला चलेगा.
बकरीद पर बकरे की कुरबानी एक प्रतीकात्मक कुरबानी के तौर पर दी जाती है. कुरान के नियमानुसार अपनी कमाई का ढ़ाई प्रतिशत दान देने या सामाजिक कार्य में लगाने वाला बकरे की कुरबानी दे.
शहर के नया बाजार पचना रोड स्थित मसजिद , पुरानी बाजार छोटी दरगाह,बड़ी दरगाह, इंगलिश स्थित मसजिद,बालगुदर, खगौर में ईद उल अजहा की नमाज अता की गयी. थाना चौक स्थित बड़ी ईदगाह पर मो हाजी के द्वारा बकरीद की नमाज अता करायी गयी.
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल कर बकरीद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर लोगों ने अपने इष्ट मित्रों को दावत दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










