विषेश अभियान : असरगंज व बरियारपुर में एक लाख 48 हजार रुपये जब्त
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2015 3:36 AM
प्रतिनिधि : असरगंज / बरियारपुर विधानसभा चुनाव को लेकर चलाये गये विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स ने गुरुवार को बरियारपुर एवं असरगंज में कुल 1 लाख 48 हजार 900 रुपये बरामद किये. इस राशि को जब्त कर लिया गया है. असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व पारदर्शी संपन्न कराने को […]
प्रतिनिधि : असरगंज / बरियारपुर विधानसभा चुनाव को लेकर चलाये गये विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स ने गुरुवार को बरियारपुर एवं असरगंज में कुल 1 लाख 48 हजार 900 रुपये बरामद किये.
इस राशि को जब्त कर लिया गया है. असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व पारदर्शी संपन्न कराने को लेकर असरगंज थाना के समीप गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
इस दौरान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासीमो. शाहिद अख्तर को 93 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया. वह मोटर साइकिल से मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अपने ससुराल जा रहा था.
अभियान में दंडाधिकारी राम कुमार, अवर निरीक्षक मनोज कुमार, रामशरण पंडित सहित पुलिस बल शामिल थे. इधर बरियारपुर में राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर फ्लाइंग स्क्यार्ड द्वारा फिलिप उच्च विद्यालय के समीप वाहन चेकिंग में 55 हजार 900 रुपये की राशि पकड़ी गयी. यह राशि लखीसराय के कर्ण कुमार मधेशिया द्वारा ले जाया जा रहा था. जिसे जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










