एक वर्ष में एक इंच भी नहीं बना एनएच : ललन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 6:34 AM

विज्ञापन

लखीसराय : पिछले एक वर्ष में केंद्र ने बिहार में एक इंच भी एनएच का निर्माण नहीं कराया है, जबकि राज्य सरकार ने वर्ष 2007-08 व 2008-09 में एनएच 80 की मरम्मत पर 965 करोड़ रुपये खर्च किये. उक्त बातें सूबे के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन ने रामगढ़ चौक प्रखंड के औरे […]

विज्ञापन

लखीसराय : पिछले एक वर्ष में केंद्र ने बिहार में एक इंच भी एनएच का निर्माण नहीं कराया है, जबकि राज्य सरकार ने वर्ष 2007-08 व 2008-09 में एनएच 80 की मरम्मत पर 965 करोड़ रुपये खर्च किये.

उक्त बातें सूबे के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन ने रामगढ़ चौक प्रखंड के औरे गांव में लोगों से कही. उन्होंने कहा कि एनएच की मरम्मत में राज्य सरकार को एक रुपया भी खर्च नहीं करना था, लेकिन वर्ष 2009 से 15 तक छह वर्ष बाद भी केंद्र सरकार ने 9.65 रुपया भी बिहार को लौटा कर नहीं दिया.

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र लिख कर दे कि वह बिहार में एनएच नहीं बना सकता, तो बिहार इसी को आधार बना कर पुन: एक हजार करोड़ रुपया खर्च कर यहां के एनएच का कायाकल्प कर देगा. उन्होंने सुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें राजनीति का ज्ञान नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन