होमगार्ड की बहाली संपन्न, 3761 अभ्यर्थी मेधा सूची में शामिल
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में बुधवार को महिला अभ्यर्थियों की बहाली ली गयी. कुल 1053 महिला अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया गया.
विज्ञापन
30 अप्रैल से 14 मई तक महिला व पुरुष की हुई होमगार्ड की बहाली
लखीसराय. समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में बुधवार को महिला अभ्यर्थियों की बहाली ली गयी. कुल 1053 महिला अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया गया. इसमें 797 महिला अभ्यर्थियों ने 800 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया, जिसमें से 755 महिला अभ्यर्थी सफल हो सकी एवं लंबाई की मापी में 125 अभ्यर्थी सफल रही. लंबाई एवं ऊंचाई कूद के साथ गोला फेंक में 630 महिला अभ्यर्थी सफल रही. जिसे 14 मई के अंतिम दिन की बहाली में मेधा सूची में शामिल किया गया. 30 अप्रैल से 14 मई तक 12 हजार 318 अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड जारी किया गया. इसमें 8928 दौड़ में शामिल हुए, जिसमें 4317 सफल रहे. लंबाई एवं चौड़ाई की मापी में 556 महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी असफल हो गये. गोला फेंक, लंबाई एवं ऊंचाई कूद में 3761 सफल रहे, जिसे मेधा सूची में शामिल किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










