रामपुर गांव में 24 घंटे के अखंड रामधुन शुरू

Updated:
विज्ञापन
रामपुर गांव में 24 घंटे के अखंड रामधुन शुरू

प्रखंड के इटौन पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में 24 घंटे के अखंड रामधुन का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ

विज्ञापन

चानन प्रखंड के इटौन पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में 24 घंटे के अखंड रामधुन का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ. पूरे गांव में धार्मिक वातावरण की सुखद अनुभूति हो रही है और हर ओर “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा है. कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञशाला में विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया. मौके भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, इटौन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ. प्रवीण कुमार, चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार, ऋतुराज सिंह एवं समाजसेवी कुमार आशुतोष ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आध्यात्मिक चेतना के लिए अत्यंत आवश्यक बताया. उद्घाटन के पश्चात 251 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली, जो पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा के रूप में संपन्न हुई. पारंपरिक वाद्य-यंत्रों, भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया. महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया. अखंड रामधुन के दौरान 24 घंटे तक लगातार राम नाम संकीर्तन किया जायेगा. इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर पासवान, पुजारी भीम पासवान, लक्ष्मण भगत, व्यवस्थापक उत्तम पासवान, धुरी दास, बबलू सिंह, दिनेश महतो, प्रेम बिंद, अमित चौरसिया, राइडर पासवान, कपिल दास, सुरेश मांझी, उमेश महतो सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन