216 ग्राम स्मैक व 225 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
216 ग्राम स्मैक व 225 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

पुलिस बल शामिल थे. मामले की पुष्टि सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष ने की है.

विज्ञापन

-पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर के निर्देश पर थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गयी

सूर्यगढ़ा नगर परिषद के वार्ड नंबर 18 में अभियुक्त के घर से सेट गौशाला से नशीला पदार्थ बरामद हुआ

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित जकड़पुरा मोहल्ले में गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया. पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में स्व. रामजीवन झा के पुत्र अभियुक्त प्रतीक कुमार झा उर्फ दुर्गेश कुमार झा के घर एवं सटे बाथान से 216.79 ग्राम स्मैक तथा 225.28 ग्राम गांजा (31 पुड़िया) बरामद किया गया. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के साथ अपर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार, एसआई मोहम्मद आलम, एसआई अमित कुमार राजा, एसआई गौरव कुमार, एएसआई पंकज कुमार सहित सूर्यगढ़ा थाना के पुलिस बल शामिल थे. मामले की पुष्टि सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष ने की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां नशीला पदार्थ की बिक्री होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. उक्त सूचना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दिया गया उनके निर्देश पर गठित टीम द्वारा गुरुवार अपराह्न सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 जकड़पुरा मोहल्ले में कार्रवाई की गयी. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

सूर्यगढ़ा में खुलेआम होता है नशीले पदार्थ का व्यापार-

जानकारी के मुताबिक सूर्यगढ़ा बाजार में कई जगहों खुले आम नशीले पदार्थ का व्यापार होता है. यहां स्मैक से लेकर अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार काफी फल फूल रहा है. सूर्यगढ़ा बाजार में ही गांजा की खुलेआम बिक्री होती है. सूर्यगढ़ा बड़तल्ला रोड नशीले पदार्थ के कारोबारी के लिए सेफ जोन बन गया है

बोले थानाध्यक्ष

नशीली पदार्थ के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा. किसी भी तरह के नशा के कारोबार करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन