बड़हिया व चानन से 17 वारंटी गिरफ्तार

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 06 Apr 2026 11:04 PM

विज्ञापन

बड़हिया व चानन से 17 वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन

बड़हिया पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 10 आरोपितों को दबोचा

नक्सल थाना बन्नूबगीचा व चानन पुलिस ने सात फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार.

लखीसराय. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबित वारंटों के निष्पादन व फरार अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. रविवार की रात बड़हिया व चानन थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 17 वारंटियों को गिरफ्तार किया है.

बड़हिया से 10 वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मारपीट व बिजली चोरी के मामलों में फरार 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. तहदिया गांव से बबलू राम को पकड़ा गया, जो मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार था. इसके अलावा गंगासराय से डोमन राम, बलराम कुमार, गणेश राम और झाम लाल राम को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इंदुपुर से उमेश सिंह, हिर्दनबीघा से भोला यादव (मारपीट) व राजेंद्र यादव (बिजली चोरी) को हिरासत में लिया गया. वहीं, रामनगर-हिर्दनबीघा के अमन कुमार और पुरानी छावनी के बाल्मीकि दास को भी पुलिस ने दबोच लिया.

चानन व बन्नूबगीचा से सात आरोपित गिरफ्तार

नक्सल थाना बन्नूबगीचा की थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि बीती रात चलाए गए अभियान में पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें गोहरी गांव से प्रमोद यादव, धनबह बेलदरिया से भीम मांझी, तेतरिया से हरि उर्फ हरिया उर्फ हरिनंदन, जानकीडीह से गणेश कुमार और राजीव कुमार शामिल हैं. दूसरी ओर, चानन थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई में मारपीट के मामले में फरार दो अन्य वारंटियों को पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपितों में संग्रामपुर गांव के गगन यादव और हरो यादव शामिल हैं. थानाध्यक्षों ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार को लखीसराय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन