हजारों छठव्रतियों ने लगायी गंगा में डुबकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : दीपावली पर्व संपन्न होते ही जिले के बड़हिया नगर पंचायत में अवस्थित कॉलेज घाट गंगा किनारे सोमवार को हजारों छठव्रतियों ने गंगा में डूबकी लगायी. भीड़ अत्यधिक हो जाने से श्रीकृष्ण चौक पर जाम लग गयी. हालांकि पुलिस की चौकसी से भीड़ को नियंत्रित कर जाम समाप्त करवाया. लखीसराय, जुमुई, नवादा, शेखपुरा व […]
विज्ञापन
लखीसराय : दीपावली पर्व संपन्न होते ही जिले के बड़हिया नगर पंचायत में अवस्थित कॉलेज घाट गंगा किनारे सोमवार को हजारों छठव्रतियों ने गंगा में डूबकी लगायी. भीड़ अत्यधिक हो जाने से श्रीकृष्ण चौक पर जाम लग गयी. हालांकि पुलिस की चौकसी से भीड़ को नियंत्रित कर जाम समाप्त करवाया. लखीसराय, जुमुई, नवादा, शेखपुरा व देवघर जिले के हजारों छठव्रतियों श्रद्धालुओं विभिन्न ट्रेनों एवं सड़क मार्ग से बड़हिया पहुंचकर कॉलेज घाट जाकर गंगा में डुबकी लगायी और गंगा जल लेकर विभिन्न ट्रेनों और सड़क मार्ग से अपने-अपने घर लौट गये.
यह सिलसिला एक बजे तक चली, जिससे बड़हिया धार्मिक पर्यटक स्थल जैसा लग रहा था. बताते चलें कि छठव्रतियों पर्व प्रारंभ करने से पहले गंगा स्नान कर चार दिवसीय अनुष्ठान पर्व छठ व्रत प्रारंभ करती है. जिसको लेकर बुधवार तक गंगा स्नान करेगी. गुरुवार को नहाया खाय कद्दू भात से पर्व प्रारंभ करेगी. शुक्रवार को खरना शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य रविवार को उदयभान भास्कर को अर्घ्य देकर पर्व का समापन करेंगी.
301 वाहनों से छठ व्रतियों को भेजा गया सिमरिया
जिले के बड़हिया नगर पंचायत के एनएच 80 से सोमवार को छठ पूजा समिति पप्पू मंडल जमुई द्वारा छठ व्रतियों को 301 बस बेगूसराय सिमरिया गंगा स्नान रथ यात्रा को निकाली गयी, जिसको बड़हिया में पुलिस व्यवस्था में बड़ी सावधानी पूर्वक निकाली गयी, जिसकी निगरानी स्वयं बीडीओ नीरज कुमार व थानाध्यक्ष डीके पांडेय कर रहे थे.
गंगा स्नान रथ यात्रा काफिले को बायपास मोड़ पर लखीसराय जाने वाले मार्ग पर चलने वाली वाहनों को रोक-रोककर गंगा स्नान रथ यात्रा को निकाला गया, जिससे लखीसराय जाने वाली वाहनों को परेशानी उठानी पड़ी. गंगा स्नान रथ यात्रा काफिले को निकालने में लगभग दो घंटे से अधिक का समय लगा. इससे पूर्व समाहरणालय मोड़ के पास से श्री मंडल द्वारा सभी वाहन को कतारबद्ध कर रवाना किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










