नकली पुलिस बन राशि वसूलते तीन युवक धराये

लखीसराय : नकली पुलिस बनकर चारपहिया वाहन, ट्रक एवं हाइवा से राशि वसूलने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को नया टोला कोर्ट एरिया के पवन कुमार सिंह के पुत्र रुस्तम कुमार, हलसी थाना क्षेत्र के सिल्वे निवासी अयोध्या प्रसाद के पुत्र कुणाल कुमार व हसनपुर […]
लखीसराय : नकली पुलिस बनकर चारपहिया वाहन, ट्रक एवं हाइवा से राशि वसूलने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को नया टोला कोर्ट एरिया के पवन कुमार सिंह के पुत्र रुस्तम कुमार, हलसी थाना क्षेत्र के सिल्वे निवासी अयोध्या प्रसाद के पुत्र कुणाल कुमार व हसनपुर निवासी सुनील सिंह के पुत्र रितेश कुमार उर्फ गोलू हसनपुर पहाड़ी मोड़ के पास गिट्टी एवं ईट लदा ट्रक ट्रैक्टर से नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली कर रहा था. इसी क्रम में जमुई जिला के चंद्रदीप थाना अंतर्गत हैदरा निवासी एवं हाइवा चालक अमर ने थाना को सूचना दी कि कवैया थाना पुलिस सभी चारपहिया वाहनो को रोककर अवैध राशि वसूल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










